Republic Day 2022: इस बार गणतंत्र दिवस की परेड होगी कुछ खास, दिखेगा ऐसा नजारा जो पहले कभी नहीं हुआ

Republic Day 2022: दिल्ली में गणतंत्र दिवस-2022 (gantantra diwas 2022) की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade 2022) में कोई विदेशी मेहमान शामिल नहीं होगा। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2022 7:30 AM IST / Updated: Jan 24 2022, 10:39 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क.  देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस-2022 (gantantra diwas 2022) की तैयारियां जोरों पर हैं। कोरोना के साये के बीच गाइलाइन का पालन करते हुए रिहर्सल की जा रही है। वहीं इस बार रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade 2022) में कोई विदेशी मेहमान शामिल नहीं होगा। कोविड के कारण 75 साल में ये पहली बार जब परेड देरी से शुरू होगी। कोरोना प्रोटोकॉल (Covid 19) व श्रद्धांजलि सभा के कारण परेड शुरू होने में देरी होगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर साल गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे शुरू होती थी, लेकिन इस साल यह 10.30 बजे शुरू होगी। उन्होंने कहा कि देरी COVID-19 के प्रॉटोकाल के कारण हुई है। परेड शुरू होने से पहले, जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान करेंगे परेड
रिपब्लिक-डे परेड में पहली बार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का प्रदर्शन होगा। आईटीबीपी के डेयरडेविल बाइकर्स इस साल पहली बार गणतंत्र दिवस परेड पर राजपथ पर दस तरह की संरचनाओं का प्रदर्शन करेंगे। आईटीबीपी बाइकर्स की यह टीम लोटस फॉर्मेशन, बॉर्डर मैन्स सैल्यूट, फ्लाई राइडिंग, पवन चक्की, हॉरिजैंटल बार एक्सरसाइज, सिक्स मैन बैलेंस, एयरो पोजिशन, जगुआर पोजिशन, हिमालय के प्रहरी और आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर आधारित पिरामिड फॉर्मेशन बनाएगी।

मिशन डेयरडेविल्स में आईटीबीपी के कुल 146 कर्मी और 33 बुलेट मोटरसाइकिलें भाग लेंगी। आईटीबीपी की डेयरडेविल्स टीम का गठन सितंबर 2017 में किया गया था। यह पहली बार है जब एक आईटीबीपी मोटरसाइकिल दल गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेगा। 1962 में स्थापित आईटीबीपी हिमालय में राष्ट्रों की बर्फीली सीमाओं की रक्षा करता है। 

परेड में शामिल नहीं होगी ये झांकी
देश में आजादी की 75वीं सालगिरह पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी को लेकर दिल्ली सरकार इस बार ‘उम्मीदों का दिल्ली शहर’ थीम पर झांकी तैयार करने की योजना लेकर आई थी। इसके लिए दिल्ली सरकार की तरफ से पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया था। दिल्ली सरकार की इस झांकी को केंद्र सरकार की चयन समिति की तरफ से हरी झंडी नहीं मिल सकी है। इसे पहले पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की झांकी भी रिजेक्ट हो चुकी है। 

करतब दिखाएंगे एयरफोर्स के विमान
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर इस साल गणतंत्र दिवस समारोह भी बेहद भव्य और ऐतिहासिक होगा। गणतंत्र दिवस परेड समारोह में अबतक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट दिल्ली में राजपथ पर दिखेगा। भारतीय वायुसेना आजादी के दीवानों को नमन करते हुए 75 विमानों के साथ राजपथ पर फ्लाईपास्ट करेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली पुलिस ने राजपथ इलाके में कई लेयर वाले सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इस इलाके में 300 से अधिक ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें लोगों के चेहरे की पहचान करने की क्षमता है। नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि आतंकी खतरे के साथ ही कोरोना संक्रमण भी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस कर्मियों को आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनका पालन करने की आवश्यकता है। नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2022 : रक्षा मंत्री ने NCC की झांकी का किया निरीक्षण, बोले- एनसीसी आपको बनाता है बेहतर इंसान

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता: 24 जनवरी को देश के बहादुर बच्चों से उनकी कहानियां जानेंगे PM मोदी

 

Read more Articles on
Share this article
click me!