शहर में हर तरफ बदबू से लोग हुए बीमार, अधिकारी भी नहीं समझ पाए यह आ कहां से रही है

बदबू के बीच एक मिनट भी खड़ा रहना मुश्किलभरा होता है। मगर एक शहर ऐसा भी है, जहां पूरी आबो-हवा में बदबू फैली है। लोग इस परेशानी से बीते 9 महीने से जूझ रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2022 8:24 AM IST / Updated: Jul 01 2022, 02:22 PM IST

नई दिल्ली। ब्रिटेन का वेस्ट मिडलैंड्स इन दिनों बड़ी मुसीबत से घिरा हुआ है। यहां बदबू की वजह से लोग परेशान हैं। मगर लोग समझ नहीं पा रहे कि यह बदबू आ कहां से रही है। कारण, जो भी हो मगर लोग इस बदबू की वजह से परेशान हो रहे हैं। शहर में बहुत से लोग बीमार हो रहे हैं। बदबू की वजह से पूरे शहर का कामकाज अटक सा गया है और लोगों की डेली लाइफ पर भी इसका असर पड़ रहा है। 

शहर में लोगों का कहना है कि बदबू की वजह से लोग उल्टियां कर रहे हैं। हालांकि, हैरानी वाली बात यह है कि बदबू एक या दो दिन नहीं बल्कि, बीते 9 महीने से आ रही है। शहर के लोगों का कहना है कि बदबू घर शहर में निकलने पर तो आती ही है, घर के अंदर जाने पर भी यह लगातार बनी रहती। बदूब की वजह से दिनभर उल्टी जैसा महसूस होता है और कई बार तो यह हो भी जाती है। 

Latest Videos

 

बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे खराब

लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब है। वे लगतार बीमार पड़ रहे हैं। लोग उल्टी कर रहे है। दस्त हो रही है। शरीर पर चकत्ते पड़ रहे हैं। खुजली हो रही है। कभी-कभी तो लोग बेहोश भी हो जाते हैं। शहर के लोगों का कहना है कि वे अपने घर की खिड़की और दरवाजे हमेशा बंद करके रखते हैं। बावजूद इसके बदबू घर में आ जाती है। वहीं, अधिकारी लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने में लगे हुए हैं। वे हर कारखाने की पाइपें चेक कर रहे कि कहीं यह गैस लीकेज की वजह से तो नहीं है। इसके अलावा जगह-जगह जमा कूड़े और गंदे पानी को हटाया जा रहा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था 

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma