
Risky Stunts Viral Video: रील्स के जमाने में हर इंसान कुछ डिफरेंट करके वायरल होने की ख्वाहिश रखता है। लड़कियां तो डांस वीडियो के साथ अपने लटके-झटके से फॉलोअर्स को अट्रेक्ट कर लेती हैं, लेकिन लड़कों को तो नई जुगत लगानी पड़ती हैं। इसके लिए आपने देखा होगा कई बार मेल कंटेट क्रिएटप ट्रेन पर, किसी रिस्की जगह पर जाकर रील्स बनाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी रील्स को कुछ यूजर्स मिल ही जाते हैं। हालांकि इस तरह जान को जोखिम में डालना कतई समझदारी फैसला नहीं है।
रैडिट अकाउंट r/Chandigarh icon पर एक 36 सेकंड की क्लिप शेयर की गई है। जिसमें छह अलग-अलग वीडियो के फुटेज शामिल हैं। इन क्लिप्स में कुछ लड़के विभिन्न लोकेशनों पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे जमीन पर कूदते हैं, अपने शरीर को मोड़ते हैं और तेज़ी से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। इसमें पहला लड़का एक रैलिंग पर खड़ाकर होकर जंप करता है, लेकिन उसी समय एक दूसरा लड़का रोड क्रॉस कर रहा होता है। जिसके साथ इसका एक्सीडेंट हो जाता है। दोनों लड़के घायल हो जाते हैं। इसके बाद की क्लिप में दूसरा लड़का जमीन पर हाथ टिकाकर खुद को जंप करता है। वो एक नदी के घाट पर ये स्टंट करता है, लेकिन सफल लैंडिंग नहीं कर पता है, और बुरी तरह से फिसलते हुए नदी में गिर जाता है। इसे बाद की क्लिप में एक युवक सामान के ढेर को बॉडी जंप करता है लेकिन बुरी तरह गिर जाता है। इसका बाद चौथी क्लिप में ऐसा ही स्टंट दिखाता युवक सिर के बल गिरकर बुरी तरह से घायल हो जाता है। वहीं पांचवी क्लिप में एक कुत्ते के ऊपर से जंप कर रहा युवक भी गिकर बुरी तरह से चोटिल हो जाता है। छठवीं और अंतिम क्लिप में युवक सफलता पूर्वक जंप करके सफल लैंडिंग करता है।
रैडिट अकाउंट r/Chandigarh icon पर शेयर किए गए इस क्लिप को हजारों लोगों ने देखा है। सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए युवाओं को सीख लेने की सलाह दी हैं। यूजर्स ने साफ किया है कि ऐसे स्टंट से बचा जाए, फिर सडकों या सख्त सतह वाली जगहों पर तो कतई ये जोखिम ना उठाया जाए।
खरतनाक स्टंट का देखें वीडियो -
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News