Russia Ukraine war: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पुराना वीडियो, सैनिक के आगे बच्ची के हौसले की सब कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची एक फौजी से भिड़ जाती है और उसे अपने देश से निकलने के लिए कहती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची को तनिक भी मरने का खौफ नहीं है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2022 9:55 AM IST / Updated: Mar 09 2022, 12:03 PM IST

ट्रेंडिंग : यूक्रेन और रूस के जंग (russian ukraine war) चल रही है। जंग की वजह से हजारों बेगुनाहों की मौत हो चुकी है। लाखों लोगों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होने पड़ा है। वहीं रूस हर गुजरते दिन के साथ आक्रामक होता जा रहा है। दूसरी तरफ यूक्रेन के लोग भी कह रहे हैं कि हम अपनी मातृभूमि के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। हम झुकेंगे नहीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची बिना डरे सैनिक से लड़ बैठती है। हालांकि, ये वीडियो करीब 10 साल पुराना है, जो एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे यूक्रेन का बता रहे हैं, मगर एशियानेट इसकी पुष्टि नहीं करता।

 

इसे भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध: हमलों के बाद ऐसा खौफनाक दिखने लगा सुंदर देश; अफगानिस्तान से बुरे हालात, देखें 10 तस्वीरें

मातृभूमि पर मर मिटने को तैयार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सैनिक हथियार से लैस होकर खड़ा है। उसके समक्ष एक बच्ची खड़ी है और अचनाक वह सैनिक को मारने लगती है। बच्ची को देखकर यह लग रहा है कि उसे न मरने का खौफ है और न ही वह सैनिक से तनिक भी डर रही है। वह अपनी मातृभूमि के लिए सर्वस्य न्योछावर करने के लिए तैयार है। वीडियो देखने से पता चल रहा कि वह फौजी से लगातार देश से निकल जाने को कह रही है, लेकिन फौजी शांत रहता है और मुस्कुराते हुए चला जाता है। 

बच्ची के हौसले को सलाम
वीडियो को ट्विटर अकाउंट @MohdZohaKhanINC से शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि इस छोटी सी बच्ची का साहस को सलाम है। अपने देश के खातिर खून हर किसी का खौलता है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि इस बच्ची के हौसले को सलाम।

बर्बाद हो रहा अच्छा भला देश
बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग का आज पांचवा दिन है। इस जंग की वजह से  200,000 से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। वहीं यूक्रेन का दावा है कि जंग में अब तक यूक्रेन रूसी सेना के 4300 सैनिकों की युद्ध में मौत हुई है। यूक्रेन का कहना है कि इस जंग की वजह से वजह से 352 आम नागरिकों की मौत हो गई है।  बता दें कि गुरुवार(24 फरवरी) को भारतीय समयानुसार सुबह 8।30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine conflict: यूक्रेन मुद्दे पर क्या है प्रमुख देशों का रूख? जानिए रूस के साथ क्यों खड़े हैं ये देश

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh