
वायरल डेस्क। एंजेलिना नाम की एक रूसी महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है। इसकी वजह उसका एक खास ऑफर है। महिला भारत के समुद्र तटों पर घूम रही थी। इस दौरान बहुत से लोगों ने उसके साथ फोटो खिंचवाने की मांग की।
सेल्फी की मांग से परेशान होकर महिला ने ऐसा तरीका अपनाया कि वह मालामाल हो गई। वीडियो में महिला ने बताया है कि उसने एक सेल्फी के लिए 100 रुपए लेने का फैसला किया। इसके बाद कई लोगों ने उसके साथ सेल्फी ली और बदले में पैसे भी दिए।
वीडियो में एंजेलिना कहती हैं, "मैम वन फोटो प्लीज, वन फोटो..., मैं इससे थक गई थी। मैंने इसका एक हल निकाला।" इसके बाद वह एक पोस्टर दिखाती है। इसपर लाल रंग से लिखा है 1 सेल्फी 100 रुपए। महिला समुद्र तट पर मौजूद लोगों को पोस्टर दिखाती है। इसके बाद कुछ लोग उसके साथ फोटो खिंचवाते हैं और बदले में 100-100 रुपए देते हैं। महिला 100 रुपए और 200 रुपए के नोट दिखाती है। अंत में वह बहुत सारे विदेशी नोट लिए दिखती है।
यह भी पढ़ें- ₹100 का केला! ठेले वाले ने एक विदेशी से की अजीबोगरीब मांग
महिला ने अपने वीडियो को कैप्शन दिया, "अब हम सभी खुश हैं। भारतीयों को एक विदेशी के साथ अपनी फोटो मिलती है, और विदेशी थकते नहीं हैं क्योंकि उन्हें सेल्फी के लिए पैसे मिलते हैं। यह कैसा समाधान है?"
यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया। लोगों ने इसपर खूब कमेंट किए हैं। कई लोगों ने रूसी महिला की सरलता की प्रशंसा की है। एक यूजर ने कहा, "वह भारतीयों को भारतीयों से ज्यादा जानती है।" दूसरे ने मजाक में कहा, "भारत विदेशियों के लिए पैसे कमाने की जगह है।" तीसरे ने लिखा, "आपने सिस्टम को हैक कर लिया है।"
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News