मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ कर रही महिला को मिला ऐसा सबक.. यूजर बोला- मत भूलो ये खतरनाक सरीसृप है

Published : Oct 16, 2022, 08:06 AM IST
मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ कर रही महिला को मिला ऐसा सबक.. यूजर बोला- मत भूलो ये खतरनाक सरीसृप है

सार

सरीसृपों से खिलवाड़ कभी भी भारी पड़ सकता है और जहां तक संभव हो उनसे दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए, मगर एक महिला खतरनाक मगरमच्छ के साथ लापरवाही पूर्वक पेश आई और किस्मत अच्छी होने की वजह से वह बच गई।  

ट्रेंडिंग डेस्क। एक चिड़ियाघर यानी जू जहां दो खतरनाक मगरमच्छ रखे गए थे, उनके साथ एक महिला, जो संभवत: इसी जू की कर्मचारी थी, ने मगरमच्छों को परेशान करते हुए का एक वीडियो बनाने लगी। मगरमच्छो को अपने साथ ये खिलवाड़ पसंद नहीं आया और उनमें से एक ने महिला पर हमला बोल दिया। हालांकि, महिला की किस्मत अच्छी थी कि उसने खुद को इस हमले से समय रहते बचा लिया। 

इस वीडियो को द रेप्टाइल जू नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मगरमच्छ के पिंजरे का कांच का दरवाजा खोल रही है। वह एक हुक स्टिक के जरिए उसे परेशान करने लगती है। मगर भूखे मगरमच्छों को महिला का यह मजाक पसंद नहीं आता है और वे उस पर झपटते हैं, मगर महिला पीछे की ओर हट जाती है। यह महिला तब मगरमच्छों से पूछती है कि क्या तुम लोग भूखे हो, तब मगरमच्छ एक बार फिर महिला पर झपट कर अपनी बात का संकेत दे देता है। 

 

 

बताया जा रहा है मगरमच्छ का नाम डार्थ गेटोर है और वह हमला करने के लिए पिंजरे से लगभग कूदने की स्थिति में आ जाता है। वैसे, इसमें कहा गया है कि द रेप्टाइल जू में काम करने वाली महिला को सरीसृपों को संभालने का लंबा अनुभव है और शायद इसी लिए जब मगरमच्छों ने उस पर हमला किया तो वह जरा भी नहीं घबराई बल्कि, इसके विपरित वह हंसते हुए उन्हें फिर से परेशान करने लगी। 

यूजर्स की सलाह, मत भूलो ये खतरनाक सरीसृप हैं 
चार दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को करीब तीन लाख बार देखा गया है। वहीं, 16 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है और सैंकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स महिला के इस व्यवहार से खुश नहीं हुए। यूजर्स ने खतरनाक सरीसृपों से उन्हें दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी। एक यूजर ने लिखा, आप उनसे ऐसे बात कर रही हैं, जैसे वे आपके साथ खेलना चाहते हैं, जबकि असल में वे आपको खाना चाहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, यह कोई ऐसी चीज नहीं है, जिससे प्यार किया जाए बल्कि, इससे अलर्ट रहने की जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा, मत भूलिए कि यह एक जंगली जानवर है और बेहद खतरनाक सरीसृप भी। ज्यादा नजदीक मत जाओ और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखो हमेशा। असल में तुम्हारे हाथ उसे मुर्गे की तरह लग रहे हैं। 

खबरें और भी हैं.. 

वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा 

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी

PREV

Recommended Stories

प्रेमी बस OYO ले जाने की फिराक में! मौत से पहले वीडियो बना पत्नी और सरकार को दी नसीहत
प्रेमी की पत्नी से बचने लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, Viral Video देख सूख जाएं सांसें