RBI को ही नकली नोट थमा लगा दिया चूना, एक-दो नहीं, पूरे 59 हजार के बंडल की हुई धांधली

लखनऊ के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। लोगों को नकली नोट पहचानने को लेकर अवेयर करने वाले RBI को ही किसी ने 59 हजार रुपए के नकली नोटों का बंडल थमा दिया। इस मामले को लेकर अब FIR हुई और और जांच शुरू कर दी गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2021 4:14 AM IST

हटके डेस्क: भारत में फ्रॉड करने वाले कई शातिर लोग हैं। कोई ताजमहल बेच देता है तो कभी कोई और खबर सामने आ जाती है। हाल ही में लखनऊ में RBI ऑफिस में 59 हजार रुपए के नकली नोट मिलने का मामला सामने आया। जो RBI लोगों को नकली नोटों की पहचान का आसान तरीका बताती है, उसे ही चूना लगने की खबर वायरल हो गई। ये नोट ऑफिस में कैसे पहुंचे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच चल रही है। 

पुलिस ने दर्ज किया केस 
बीते दिनों लखनऊ के RBI ऑफिस में मिले 59 हजार के नकली नोटों के बंडल मिलने के बाद सनसनी मच गई। दरअसल, जब ऑफिस में मौजूद कैश की गिनती की जा रही थी, तब अचानक एक के बाद एक बंडल से नकली नोट मिलने लगे। जब टोटल काउंटिंग की गई तब पता चला कि बंडल में कुल 59 हजार के नकली नोट भरे हुए थे। 

Latest Videos

सौ से दो हजार तक के नकली नोट 
बंडल में मिले 59 हजार के नकली नोट में कई तरह के नोट मिले हैं। इसमें सौ, पांच सौ और दो हजार तक के नकली नोट मिले हैं। इसमें जहां 54 हजार के 100 के नोट मिले हैं, वहीं बाकी के अमाउंट को पांच सौ और दो हजार के नोट से भरा गया है। पुलिस ने इसकी FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नहीं पता चला किसने लगाया चूना 
RBI में कोई भी जाकर अपने नोट बदल सकता है। लखनऊ के इस ऑफिस में करीब 40 जिलों की करेंसी जमा होती है। जब यहां नोट के बंडल आते हैं तब इनके असली-नकली की जांच होती है। लेकिन इस बार हुई बड़ी लापरवाही से कई सवाल उठने लगे हैं। कोई नहीं समझ पा रहा कि आखिर RBI को ये चपत कैसे लगी? पुलिस जांच में जुट गई है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts