वाह! दीयों से बना दी भगवान राम की अलौकिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published : Jan 14, 2024, 12:32 PM IST
ramlala

सार

राम मंदिर उद्घाटन के बीच सोशल मीडिया पर श्री राम के चित्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दीयों का प्रयोग भगवान राम की तस्वीर बनाई गई है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्यानगरी तैयार हो रही है। मंदिर से लेकर पूरे अयोध्या भर में सड़कों  से लेकर सभी भवनों और चौराहों को सजाया जा रहा है। ऐसे में राम मंदिर और श्री राम भक्त भी नित नए प्रयोग कर अपनी आस्था दिखा रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 14 लाख दीयों का प्रयोग कर भगवान श्री राम की आकर्षक तस्वीर बनाई गई है। यह अद्भुत तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

22 जनवरी को उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम राजनेता और सम्मानित हस्तियां इस अवसर पर शामिल होंगी। अयोध्या नगरी को सजाने-संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है।

14 लाख दीये से बनाई भगवान राम की तस्वीर
देश भर से राम भक्त अपने स्तर पर राम मंदिर और श्रीराम के लिए कुछ न कुछ प्रयोग या दान कर अपनी आस्था जता रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर हाल ही भगवान राम के अद्भुत तस्वीर वायरल हो रही है। खास बात ये है कि तस्वीर 14 लाख दीयों से तैयार की गई है। दीयों को कलर उनसे श्रीराम की तस्वीर बनाई गई है। दीये से बनी इस तस्वीर श्रीराम धनुष बाण लिए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही भव्य राम मंदिर भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को ड्रोन कैमरे से लिया गया है। 

 वीडियो को लाखों लोगों ने किया पसंद
दीयों से तैयार की गई भगवान राम की अद्भुत तस्वीर को अब तक लाखों लोगों ने पसंद किया है। लोग से लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर इस तस्वीर की सराहना की है।

देखें वीडियो

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल