पति को धोखा दे रही पत्नी को ननद ने पकड़ा रंगे हाथ, राज छिपाने के लिए कर दी ऐसी डिमांड

Published : Jan 03, 2023, 06:24 PM ISTUpdated : Jan 03, 2023, 06:32 PM IST
पति को धोखा दे रही पत्नी को ननद ने पकड़ा रंगे हाथ, राज छिपाने के लिए कर दी ऐसी डिमांड

सार

 इस महिला ने रेडिट पर लिखा कि दो साल पहले उसकी ननद ने उसे उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। ननद ने इसके बाद उसे अपने पास बुलाया...

ट्रेंडिंग डेस्क. ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला ने रेडिट पर अपनी धोखेबाजी और ननद की ब्लैकमेलिंग की ऐसी कहानी शेयर की है, जिसे पढ़कर यूजर्स हैरान हैं। इस महिला ने रेडिट पर लिखा कि दो साल पहले उसकी ननद ने उसे उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। ननद ने इसके बाद उसे अपने पास बुलाया और कहा कि या तो वह अपने पति को अपनी धोखेबाजी की पूरी कहानी बता दे या फिर चुप रहने के लिए उसकी एक शर्त माने।

ननद ने भाभी के सामने रखी ये शर्त

महिला ने रेडिट पर बिना नाम के इस कहानी को साझा किया। उसने बताया कि शादी के बाद उसका ऑफिस के एक व्यक्ति से अफेयर शुरू हो गया था पर वह जल्द ही पकड़ी गई। लेकिन उसे रंगे हाथों पकड़ने वाली उसके पति की बहन (ननद) ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। चुप रहने के लिए उसकी ननद ने उससे भारी रकम मांगी। महिला ने बताया कि उसके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था, अगर वह अपने पति को सच बताती तो उसकी शादी टूट जाती। ऐसे में उसने अपनी ननद का मुंह बंद करने के लिए उसकी ये डिमांड पूरी कर दी। लेकिन इसके बाद भी वह बार-बार उसे ब्लैकमेल करती रही।

भाभी का ब्वॉयफ्रेंड था ननद का फिटनेस ट्रेनर

महिला ने बताया कि उसकी ननद एमा जैसे उससे बदला लेने के लिए आतुर थी। शायद उसे इस बात से ज्यादा तकलीफ थी कि उसकी भाभी के शादी के बाद अवैध संबंध हैं, वो भी उस व्यक्ति से जो उसकी ननद का फिटनेस ट्रेनर था। महिला ने आगे कहा कि एमा का बिजनेस डूब गया था, और वह उसे फिर शुरू करना चाहती थी। इसी दौरान ये सब हो गया और उसे अपनी भाभी को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का मौका भी मिल गया। महिला ने कहा, 'इस सब में केवल मेरी ननद की गलती नहीं है, क्योंकि ये सब मेरे अफेयर से शुरू हुआ था।' हालांकि, महिला ने रेडिट पर ये भी लिखा कि ननद एमा द्वारा पकड़े जाने के बाद उसने अपने अफेयर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया, इसके बावजूद वो उसे ब्लैकमेल करती रही।

यह भी पढ़ें : युवक ने Condom का विज्ञापन देखकर कंपनी को बताया अपना 'दर्द', कंपनी ने दिया मजेदार जवाब

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल