कोलकाता रेप मर्डर पर कंटेंट क्रिएटर के पोस्ट से भड़के यूजर, Watch Video

Published : Aug 16, 2024, 08:55 AM ISTUpdated : Aug 16, 2024, 09:44 AM IST
mobile phone in school

सार

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप मर्डर का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस दौरान वह वीडियो में मेकअप किट्स दिखाती नजर आई है। इससे यूजर्स में काफी नाराजगी है। 

ट्रेंडिंग न्यूज। इंटरनेट पर अपने वीडियो को वायरल करने और व्यूज के चक्कर में आज कल लोग कोई भी तरीका अपना रहे हैं। अब हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो डाला है जिसे देखकर यूजर भड़क गए हैं। वीडियो कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप मर्डर केस के मामले में है लेकिन महिला कंटेंट क्रिएटर अपने वीडियो पोस्ट में मेकअप किट को दिखाती नजर आ रही है। इससे यूजर्स में काफी नाराजगी है।

कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ सरकारी अस्पताल में रेप और मर्डर की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। साथी डॉक्टर हड़ताल कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर पोस्ट किए जा रहे हैं। कुछ कंटेंट क्रिएटर इस अवसर को भी भुनाने में लगे हैं। 

पढ़ें Viral Video: पुलिस, डॉक्टर,वकील की कर दी सुटाई ! इस शख्स ने किसी को नहीं बख्शा

कंटेंट क्रिएटर ने पोस्ट किया ऐसा वीडियो, यूजर नाराज
सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह मेकअप ट्यूटोरियल होस्ट कर रही है। हांलाकि वीडियो कोलकाता में महिला से रेप मर्डर की घटना को लेकर है और बैकग्राउंड में ये बताया भी जा रहा है। वीडियो में कंटेंट क्रिएटर सफेद गाउन पहने हुए कैमरे के सामने पोज दे रही है। बैकग्राउंड में ऑडियो इस तरह चलता है कि, "मेरे साथ तैयार हो जाइए क्योंकि मैं आप सभी से अपने दोस्त के बारे में बात कर रही हूं जो कॉलेज गई, एमबीबीएस पूरा किया और वास्तव में मास्टर्स कर रही थी। एक शाम, जब वह पढ़ाई के बाद रात में ड्यूटी पर थी, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। ड्यूटी पर। अस्पताल परिसर के भीतर। मैं उसके माता-पिता को क्या बताऊं? वे कैसे कहते हैं उसका शरीर देखो? वे समाज का सामना कैसे करते हैं? इस दौरान वीडियो में महिला मेकअप प्रोडक्ट्स को फेस पर लगाने की तरीके बताती रहती है।

मेकअप प्रोडक्ट्स के साथ बैकग्राउंड में पूरी कहानी
इस वीडियो में शर्मनाक बात ये है कि इतने गंभीर मामले में इस प्रकार के वीडियो पोस्ट कैसे किया जा सकता है। वीडियो में लड़की कई तरह से मेकअप प्रोडक्ट यूज करने के बारे में दिखा रही है। जबकि पीछे से ऑडियो चल रहा है कि, इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार, लड़की ने क्या गलत किया था। डॉक्टर बनने के लिए लड़की और घरवालों ने अपना खून पसीना एक किया होगा आदि। 

सोशल मीडिया यूजर नाराज
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। यूजर्स का कहना है कि ऐसे गंभीर मुद्दे पर कंटेंट क्रिएटर का इस प्रकार का वीडियो पोस्ट करना शर्मनाक है। महिला कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

PREV

Recommended Stories

भारत का Ronaldo! बिहार का ये वीडियो देख भूल जाएंगे Argentina V/S France मैच?
पलाश और स्मृति मंधाना की क्यों टली शादी, Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी