बहुत खर्चीली है यह लड़की! रोज खुद पर फूंक देती है 40 लाख रुपए, 17 लाख का तो सिर्फ हेयर कट 

Published : Jul 03, 2022, 12:13 PM IST
बहुत खर्चीली है यह लड़की! रोज खुद पर फूंक देती है 40 लाख रुपए, 17 लाख का तो सिर्फ हेयर कट 

सार

सोशल मीडिया एक लड़की  इन दिनों सुर्खियों में है। यह लड़की अपनी लग्जीरियस लाइफ स्टाइल पर रोज लाखों रुपए खर्च कर देती है। इस लड़की ने अब तक ये कभी नहीं बताया कि इतना खर्च करने के लिए यह पैसा उसके पास आता कहां से है। 

नई दिल्ली। आप एक दिन में खुद पर कितने रुपए-पैसे खर्च कर सकते हैं। रोज के लिए तो शायद सुबह से रात तक ज्यादा से ज्यादा पांच से दस लाख रुपए। मगर आज हम जिस लड़की के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह खुद पर रोज करीब 40 लाख रुपए तक फूंक देती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। 

यह अजब-गजब लड़की अमरीका के न्यूयार्क की रहने वाली है और इसका नाम है रोमा अब्देस्सेलम। रोमा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वजह है उसकी  खर्चीली लाइफस्टाइल। एक दिन का खर्च उसका करीब 40 लाख रुपए है। अमरीका मुद्रा में यह रकम पचास हजार डॉलर होती है। घर पर रहना उसके लिए फुल टाइम जॉब जैसा मामला है। 

 

 

उड़ाने के लिए इतना पैसा आता कहां से है, रोज कौन देता है यह रकम 
रोमा अपनी लाइफस्टाइल से  जुड़ी वीडियो और फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इसके बारे में बताती रहती है। हाल ही में उसने एक वीडियो में बताया कि एक दिन में उसने करीब 40 लाख रुपए तक खर्च कर दिए। यह सारा पैसा मशहूर कंपनियों के कपड़े और दूसरी चीजों की खरीदारी में फूंक दिए। वैसे, अभी  तक उसने यह कभी नहीं बताया कि उसके पास इतना सारा पैसा आता कहां से है। उसके माता-पिता करते क्या हैं? उसकी शादी हुई है या नहीं और अगर हुई है तो पति महाशय ऐसा क्या करते हैं, जो वे इतनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। 

क्या है डेली रूटीन, बेरोजगारी में भी नवाबों जैसे शौक 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोमा रोज सुबह उठकर शानदार नाश्ता करती हैं। फिर वर्कआउट क्लास में समय बिताती हैं। इसके बाद दोस्तों के साथ शॉपिंग पर निकल जाती हैं। रोमा के  मुताबिक, इधर बीच उन्होंने अपने खर्चें कम कर दिए हैं, क्योंकि कैश लंबबे समय बचता ही नहीं। रोमा अपने आईब्रो पर करीब 50 हजार रुपए खर्च करती हैं। दोस्तों के साथ थोड़ी देर की पार्टी का बिल भी करीब डेढ़ लाख रुपए तक आता है। एक बार उन्होंने दस हजार किलोमीटर दूर तुर्की में जाकर अपने हेयरकट कराए। यह हेयरकट 17 लाख रुपए का हुआ। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था 

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH