
ट्रेंडिंग डेस्क। जिस तरह इंसानों और पशुओं के रहने के लिए धरती है, उसी तरह जलीय जंतुओं के रहने के लिए पानी है। इनमें कुछ कुएं में रहते हैं, तो कुछ नदी और तालाब में। इसके अलावा सैंकड़ों जीव ऐसे भी हैं, जो सिर्फ और सिर्फ समुद्र में रहते हैं और वहीं रह सकते हैं। ऐसे में उस पर उनका अधिकार अधिक है। मगर इंसान वह प्राणी है, जिसे बस हर जगह कब्जा करना है। हर संसाधन का दोहन करना है। अब इसके लिए दूसरे की जान रहे या जाए, इससे उसे कोई मतलब नहीं।
बात सिर्फ समुद्र की करें तो यहां पिछले कुछ दशक में इंसानों का दखल बढ़ा है। ऐसे में धरती की तरह इसे भी कचरा घर बनाया जा रहा है। सैंकड़ों टन प्लास्टिक और दूसरे कचरे इसमें हर साल फेंके जा रहे हैं, जो समुद्री जंतुओं और इसके पर्यावरण के लिए खतरा बन गए हैं। इससे उनकी जान पर भी बन आ रही है। ऐसा ही एक नजारा इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जिसमें इंसानों द्वारा फेंका गया रस्सी का एक टुकड़ा व्हेल के शरीर में फंस गया दिख रहा है।
रस्सी फंसने से परेशान व्हेल इससे छुटकारा पाने की काफी कोशिश करती है, मगर जब वह नाकाम हो जाती है, तब इंसानों के पास ही मदद के लिए आती है। समुद्र में उसे मछुआरों की नाव दिखती है तो वह पानी की सतह पर नाव के बिल्कुल करीब आती है और आसपास मंडराती रहती है। थोड़ी देर बाद मछुआरों को समझ में आ जाता है कि वह मुसीबत में है। शरीर में रस्सी लिपटी होने पर वे उसे पास में खींचते हैं और चाकू से काट देते हैं।
यूजर्स बोले- मछुआरों ने भी अच्छा काम किया
रस्सी कटने के बाद व्हेल कुछ पल वैसे ही रहती है और फिर एक कलाबाजी दिखाते हुए खुशी का इजहार करती है,मानों मछुआरों को थैंक्यू बोल रही है। इसके बाद झूमते हुए समुद्र में गोता लगाकर अंदर गहराई में चली जाती है। कुछ ही घंटों के भीतर इस वीडियो को करीब एक लाख बार देख लिया गया, जबकि एक हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं, यूजर्स ने मछुआरों की मदद की भी सराहना की है।
बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं
अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News