DW न्यूज डॉक्यूमेंट्री में कहा गया, दुनिया में होने वाले आतंकी हमलों में पाकिस्तान का लिंक होता है

COBR के पूर्व सीक्रेट सर्विस कॉर्डिनेटर रिचर्ड केम्प ने कहा, दुनिया भर में होने वाले आतंकी हमलों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) का हाथ होता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 21, 2021 12:10 PM IST / Updated: Jun 21 2021, 06:11 PM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान किस तरह से आतंकवाद का समर्थन करता है, उसका दुनिया भर में विभिन्न आतंकी घटनाओं और इस्लामिक राज्यों से क्या सबंध है, इसका खुलासा DW न्यूज ने अपनी एक डाक्यूमेंट्री में किया है। 

COBR के पूर्व सीक्रेट सर्विस कॉर्डिनेटर रिचर्ड केम्प ने कहा, दुनिया भर में होने वाले आतंकी हमलों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) का हाथ होता है। 

Latest Videos

यहां देखें पूरी डॉक्यूमेंट्री

आतंकियों को सुविधा पहुंचाने का आरोप
उन्होंने कहा, आपको दुनिया भर के अधिकांश आतंकवादी हमलों के लिए लिंक मिल जाएगा जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ISI से जुड़ते हैं। वे प्रमुख सुविधा देने वाले हैं। 

2001 में संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का घातक आतंकवादी हमले में लगभग 3000 लोगों की जान चली गई थी। वो पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी और डेविड हेडली ने किया था। 

2008 में पाकिस्तानी संगठन का हाथ
2008 में मुंबई हमले पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने किया था। हालांकि, पाकिस्तान ने हमेशा इस बात से इनकार किया है और उसे आतंकवादी संगठन बताने से इनकार किया है। परवेज मुशर्रफ की अध्यक्षता में देश की खुफिया एजेंसी ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर काम किया।

संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे मुशर्रफ ने कहा, आप उन्हें आतंकवादी कैसे कहते हैं। मैं उन्हें मुजाहिदीन कहता हूं। यह लश्कर-ए-तैयबा का संगठन है, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संगठनों में से एक है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
Pitru Paksha 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, आखिर कब और कैसे कर पाएंगे श्राद्ध
दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे मंत्री, CM Atishi ने दिया नया टारगेट । Delhi News । Arvind Kejriwal
Nasrallah की मौत पर राहुल गांधी से लेकर महबूबा मुफ्ती तक सब को सुना गए हिमंता बिस्वा सरमा, पूछा सवाल