mYoga App: 12 से 65 साल के लोग कर सकते हैं इस्तेमाल, अभी फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध, जानें सबकुछ

Published : Jun 21, 2021, 11:44 AM ISTUpdated : Jun 21, 2021, 11:49 AM IST
mYoga App: 12 से 65 साल के लोग कर सकते हैं इस्तेमाल, अभी फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध, जानें सबकुछ

सार

ऐप का इस्तेमाल 12-65 साल की उम्र के लोग कर सकते हैं। mYoga App पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ये किसी भी तरह से यूजर का कोई डेटा एकत्र नहीं करता है।   

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर mYoga App लॉन्च किया। इसे आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मिलकर तैयार किया है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को योग से जोड़ना है। पीएम मोदी ने कहा, डब्ल्यूएचओ की मदद से भारत ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हम mYoga App लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें दुनिया भर के लोगों के लिए विभिन्न भाषाओं में योग प्रशिक्षण वीडियो होंगे। इससे हमें अपने 'वन वर्ल्ड, वन हेल्थ' के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। 

mYoga App का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
ऐप का इस्तेमाल 12-65 साल की उम्र के लोग कर सकते हैं। mYoga App पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ये किसी भी तरह से यूजर का कोई डेटा एकत्र नहीं करता है। 

mYoga App कहां से डाउनलोड करें?
एंड्रॉयड यूजर्स mYoga App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

mYoga App कितनी भाषाओं में है? 
अभी mYoga App फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में है। आने वाले दिनों में इसमें और भी भाषाएं जोड़ी जाएंगी। 
 
mYoga App में क्या-क्या मिलेगा?

mYoga App में वीडियो और ऑडियो के जरिए योग की ट्रेनिंग दी जाएगी। घर बैठे अपने समय के हिसाब से ये वीडियो देखकर योग सीख सकते हैं। 

mYoga App को कैसे बनाया गया है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और आयुर्वेद मंत्रालय, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष मंत्रालय), भारत सरकार ने मिलकर इसे तैयार किया है।
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली