पति के लिए गर्लफ्रेंड खोज रही पत्नी, वो भी एक नहीं तीन, रखी हैं कई शर्तें

Published : Aug 05, 2022, 03:06 PM IST
पति के लिए गर्लफ्रेंड खोज रही पत्नी, वो भी एक नहीं तीन, रखी हैं कई शर्तें

सार

एक महिला अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड खोज रही है, वह भी एक नहीं तीन। महिला का कहना है कि इसके लिए जिन्हें सेलेक्ट किया जाएगा, उन्हें कुछ शर्तें भी पूरी करनी होंगी। सेलेक्ट हुए लोगों को सैलरी भी दी जाएगी। 

ट्रेंडिंग डेस्क। पति हो या पत्नी, दोनों में से कोई भी नहीं चाहेगा कि उनके बीच कोई तीसरा आए। दोनों  में कोई भी 'वो' को स्वीकार नहीं करेगा। अगर आया तो रिश्ते में दरार आ ही जानी है। मगर एक 'खुशकिस्मत' पति ऐसा भी है, जिसकी बीवी उसके लिए खुद गर्लफ्रेंड लेकर आई है, वह भी सैलरी पर। पत्नी चाहती है कि पति के पास एक नहीं, दो नहीं बल्कि, तीन-तीन गर्लफ्रेंड रहें और सबको वह गर्लफ्रेंड बनने के लिए सैलरी भी देगी। हालांकि, इसके लिए उसने कुछ शर्तें भी रखी हैं। वो हम आपको आगे बताएंगे। 

महिला का नाम पत्थीमा है और उसकी उम्र 44 साल है। वह ऐसी लड़कियों या महिलाओं की तलाश कर रही है, जो उसके पतिदेव को खुश कर सके। साथ ही, ये महिलाएं पत्थीमा के रोज के कामकाज में हाथ भी बंटा सके। इसके लिए वह उन महिलाओं को हर महीने 32 हजार रुपए का वेतन भी देगी। यह मजेदार मामला थाईलैंड का है। पत्थीमा ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर पूरी जानकारी भी दी है। लोग कह रहे कि यह बीवी तो कमाल की है और भगवान ऐसी पत्नी सभी पतियों को दें। 

एक साथ एक घर में रहेंगे, पति किसके साथ सोएंगे यह वे खुद तय करेंगे 
पत्थीमा के अनुसार, मैं अवसाद यानी डिप्रेशन से पीड़ित है। पति को खुश नहीं रख पा रही। अब हम पति-पत्नी के साथ एक और महिला हमारे घर की सदस्य बन चुकी है। दो और की तलाश की जा रही है। हम सभी एक ही घर में रहेंगे। खाएंगे-पीएंगे और मस्ती से रहेंगे। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि हमारे बीच कभी विवाद नहीं होगा। पति कब किसके साथ सोना चाहते हैं, यह उनकी च्वॉइस होगी। 

एचआईवी टेस्ट जरूरी, ग्रेजुएट तक पढ़ाई और उम्र अधिकतम 35 साल 
यह अजीबो-गरीब जॉब वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पत्थीमा ने कहा कि जो महिलाएं सेलेक्ट होंगी, उनके लिए कुछ शर्तें भी होंगी। जैसे- उनकी उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सभी का एचआईवी टेस्ट होगा। शिक्षा न्यूनतम दसवीं और अधिकतम ग्रेजुएट होनी चाहिए। जो महिलाएं सेलेक्ट होंगी, उनके रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी, वो भी बिल्कुल मुफ्त। यानी सैलरी के अलावा रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO