लड़की ने बर्थडे पार्टी में पुलिस अफसर के साथ की अजीबो-गरीब हरकत, पहुंच गई जेल

Published : Jul 02, 2022, 08:12 PM IST
लड़की ने बर्थडे पार्टी में पुलिस अफसर के साथ की अजीबो-गरीब हरकत, पहुंच गई जेल

सार

एक लड़की को उसके होटल स्टॉफ ने बर्थडे पार्टी दी, मगर उसकी बर्थडे पार्टी उस पर भारी पड़ गई और जन्मदिन वाले दिन वह जेल पहुंच गई। 

नई दिल्ली। एक लड़की को अपनी बर्थडे पार्टी में शराब पीना महंगा पड़ गया। शराब पीने के बाद लड़की ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे उसे जेल पाना पड़ा। मामला अदालत में भी पहुंचा और इसके बाद उसे कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि, मामला भारत का नहीं बल्कि, स्कॉटलैंड का है। 

लड़की का नाम एलिजा कोस्नो है। हाल ही में वह 19 साल की हुई है। होटल में वह जन्मदिन की पार्टी मना रही थी। उसके साथ कुछ दोस्त भी थे। हालांकि, पार्टी में शराब भी चल रही थी। एलिजा ने भी खूब शराब पी, इससे वह इतने ज्यादा नशे में हो गई उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। 

पुलिस अफसर को दांत काट लिया, बहने लगा खून 
वहां, एलिजा की हरकतों से होटल वाले इतने परेशान हो गए कि उन्होंने पुलिस बुला ली। एक पुलिस अफसर ने एलिजा को समझाना चाहा, मगर एलिजा शराब के नशे में कुछ भी सुनने-समझने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पुलिस अफसर उसे होटल से बाहर ले जाने लगा, मगर एलिजा ने उसके हाथ में दांत से काट लिया। एलिजा ने अफसर को इतनी जोर से काटा था कि उसके हाथ से खून बहने लगा। 

होटल स्टॉफ ने दी थी पार्टी, वहीं वेट्रेस थी एलिजा 
दरअसल, एलिजा होटल में वेट्रेस का काम करती थी। उसकी बर्थडे की बात जानते हुए होटल स्टॉफ ने उसे पार्टी दी। मगर पार्टी के दौरान शराब पीकर वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। वह खूब जोर-जोर से चिल्ला रही थी और हंगामा कर रही थी। इसकी वजह से दूसरे कस्टमर्स को भी परेशानी हो रही थी। होटल वालों ने उसे बहुत समझाया, मगर वह सुनने को तैयार ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस आई, तो उसने पुलिस अफसर के हाथ पर काट लिया। तब पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मामला बीते शुक्रवार का है, मगर अब यह वायरल हो रहा है। कोर्ट ने एलिजा को पुलिस अफसर को नुकसान पहुंचाने का दोषी माना है। अब उस पर केस चलेगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था 

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video