बेहद खतरनाक है यह कीड़ा, चट कर गया मछली की जीभ और उसकी जगह खुद जम गया

धरती पर करोड़ों तरह के जीव हैं और सब एक से बढ़ एक। एक जीव जो परजीवी की भूमिका में है, वह शिकार के शरीर में घुसता है, उसकी जीभ चट कर जाता है और फिर खुद जीभ का रिप्लेसमेंट बनकर आराम से जीवन काटता है। 

Asianet News Hindi | / Updated: Aug 07 2022, 06:48 AM IST

ब्रिटेन। क्या आप जानते हैं कि एक परजीवी ऐसा भी है, जो दूसरे जीव-जंतुओं के मुंह में प्रवेश कर कुछ ही समय में उनकी जीभ चट कर जाता है और फिर उसका रिप्लेसमेंट बनकर खुद उस जगह जम जाता है। इस हैरान करने वाले परजीवी का नाम है साइमोथोआ एक्सिगुआ यानी जीभ खाने वाली जूं। इस खतरनाक परजीवी का रिश्ता साइमोथोइडे (एक्टोपैरासाइट) फैमिली है। 

इस परजीवी का ऐसा कारनामा अभी एक मछली में देखा गया है, जिसके मुंह में गलफड़े के जरिए इसने प्रवेश किया और जीभ खाकर चट कर गया और रिप्लेसमेंट खुद बन गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह परजीवी गलफड़ों के जरिए मछली के मुंह में गया और फिर इसने जीभ की रक्त वाहिकाओं को तोड़ दिया। इससे जीभ  कमजोर होकर अलग हो जाती है, जिसे यह चट कर जाता है और बचे हुए भाग से यह खुद जुड़कर मछली की नई जीभ बन जाता है। यानी मूल जीभ को खत्म कर यह रिप्लेसमेंट जीभ बन जाता है। 

Latest Videos

रिप्लेसमेंट जीभ बनने के बाद यह मछली के मुंह में आने वाले आहारों और बलगम को ग्रहण कर अपना पेट पालता रहता है। यह अपने नाम के अनुरूप वही काम करता है। यह फिलहाल अकेला ऐसा ज्ञात जंतु-परजीवी है, जो मेजबान के शरीर में प्रवेश कर उसके अंग को नष्ट करता है और फिर उस नष्ट हुए अंग की जगह ये ले लेता है। 

अक्सर छोटे जीवों को बनाता है शिकार, इंसानों के लिए खतरा नहीं 
यह परजीवी बाद में जब जिसके शरीर में होता है, उससे अलग भी हो सकता है और उसे काट भी सकता है। हालांकि, यह इंसानों के लिए खतरा नहीं है और अक्सर छोटे जीवों का अपना शिकार बनाता है। यह आमतौर पर अमरीकी में कैलिफोर्निया के खाड़ी क्षेत्रों और दक्षिणी हिस्से में मिलता है। इस मामले के सामने आने के बाद एक यूजर ने कहा, यह कुछ लोगों के हाथ खाने जैसा है। जैसे कि आप भूखे हैं किसी का हाथ खा लिए और फिर प्रोस्थेटिक बन गए, जो खाना खाते समय आपकी जगह खुद को खिला रहा होता है। इससे पहले, बीते जून में यूनाइटेड किंगडम में सफोक पोर्ट पर मछली आयात होकर आई थी। तब एक मछली में यह परजीवी मिला था। इसके बाद यह यूके में पहली बार सामने आया था। मछली में यह परजीवी मिलने के बाद इस पूरी खेप को कोस्टल पोर्ट हेल्थ अथॉरिटी ने रिजेक्ट कर वापस अपने मूल देश अमरीका भेज दिया था। वैसे, कुछ लोगों ने दावा किया कि जीभ खाने वाला यह परजीवी यूके पहले भी 2014 और 15 में मिल चुका है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो