लड़की बनी लड़का-2 लड़के बने लड़की, जानें क्यों तीनों ने कराया सेक्स चेंज

Published : Jun 13, 2022, 09:33 AM ISTUpdated : Jun 13, 2022, 10:04 AM IST
लड़की बनी लड़का-2 लड़के बने लड़की, जानें क्यों तीनों ने कराया सेक्स चेंज

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां तीन लोेगों ने अपना सेक्स चेंज करा लिया यानी वे मूल जेंडर की पहचान से अब बदल गए हैं। इसमें एक लड़की बन गई लड़का और दो लड़के बन गए लड़की। 

नई दिल्ली। कहा जाता है कि कुदरत की दी हुई नेमत से छेड़छाड़ अच्छी बात नहीं है। जो है, जैसा है, रहने देना चाहिए, जब तक कि कोई बहुत बड़ी आफत नहीं आ रही है या फिर आपको उससे कोई बड़ी असुविधा नहीं हो रही है। मगर छेड़छाड़ तो आजकल लोगों का शगल बन गया है। 

वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मेडिकल कॉलेज में एक महीने के भीतर दो लड़कों को लड़की बना दिया गया। वहीं, कुछ दिनों पहले ही एक लड़की को सर्जरी के माध्यम से उसका चेंज करके लड़का बना दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी मरीज सवस्थ्य हैं और अपनी-अपनी रिकवरी कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इनका सेक्स चेंज करने से पहले इनके परिवार वालों से सहमति ली गई और पूरी प्रक्रिया होने के बाद ही सर्जरी की गई। बहरहाल, आइए जानते हैं कि मामला क्या है। 

दोनों लड़कों के शरीर में गर्भाशय और अंडाशय आपस में मिले थे 
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी डिपार्टमेंट में सर्जरी डिपार्टमेंट के डीन डॉक्टर सुधीर राठी के अनुसार, जिन दोनों लड़कों का सेक्स बंदलकर उन्हें लड़की बनाया गया, उनमें पुरुषों वाले एक्स-वाई क्रोमोसोम थे। हालांकि, ये दोनों ही अपने-अपने शरीर में लड़की वाले लक्षणों के साथ बड़े हुए। यही नहीं, इनके गर्भाशय और अंडाशय दोनों आपस में मिले थे। इनमें पुरुषों वाले हार्मोन्स टेस्टेस्टेरोन और लड़कियों वाले एस्ट्रोजन बराबर मात्रा में उत्सर्जित होते हैं। इन दोनों की सर्जरी से पहले इनके परिवार से पूछा गया और सहमति मिलने के बाद ही ऑपरेशन कर सेक्स चेंज किया गया। 

बच्चा नहीं पैदा कर सकेंगे लड़की बने दोनों लड़के 
वहीं, एक लड़की में पुरुषों वाले क्रोमोसोम मिल मिले, जिसकी वजह से उसका सेक्स भी चेंज करना पड़ा। हालांकि, डॉक्टर राठी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन दोनों लड़कों को लड़की बनाया गया है, वे भविष्य में बच्चा नहीं पैदा कर पाएंगे। उनमें संतान पैदा करने की क्षमता नहीं होती है। 

PREV

Recommended Stories

बेंगलुरु की भीड़ में विदेशी टूरिस्ट ने ऑटो के अंदर देखा अनोखा नजारा-Watch Video
Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार