
ब्रिटेन (Britain). टिकटॉक (Tiktok) पर 40 साल की एक महिला का बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने उन लोगों का मजाक उड़ाया, जो कहते हैं कि वे 40 से अधिक उम्र की महिलाओं को डेट नहीं करते क्योंकि वे बहुत बूढ़ी हैं। रूबी (Ruby) ने बताया कि उनके लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है। कैमरे पर मुस्कुराते और अपना फिगर दिखाते हुए रूबी ने कहा कि वह 20 साल की लड़कियों को टक्कर दे सकती हैं।
रूबी की उम्र जानकर लोगों को नहीं हुआ भरोसा
टिकटॉक पर वीडियो बनाने के अलावा रूबी ओनलीफैन्स मॉडल भी हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने अनुभवों को शेयर किया। रूबी ने ऐसे लोगों के मजे लिए जो लड़कियों की उम्र को लेकर बात करते हैं। जब लोगों ने उनका वीडियो देखा तो कुछ को तो भरोसा ही नहीं हुआ कि वह 40 साल की हैं। उन्होंने कमेंट्स कर पूछा भी कि आप की असली उम्र क्या है। टिकटॉक पर @queenrubyuk2 के नाम से रूबी का वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें वे काले रंग का ब्लेजर पहने हुए हैं। वीडियो में कैप्शन है, जो लोग सोचते हैं कि मैं 40 से अधिक उम्र की महिला को डेट नहीं करूंगा। ये वीडियो उनके लिए है।
टिकटॉक पर 190000 से ज्यादा फॉलोअर्स
एक इमोजी का इस्तेमाल करते हुए रूबी ने लिखा, मैं 20 साल के बच्चों से बेहतर दिखती हूं। रूबी के टिकटॉक पर 190000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए गए। एक यूजर ने लिखा, एक बड़ी उम्र की महिला से प्यार करो। ये लड़के पागल हैं। आप बहुत अच्छी लग रही हैं। उम्र सिर्फ एक संख्या है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं 50 साल का हूं और अपना ख्याल रखना हूं। तुम यंग हो। बहुत अच्छी हो। इन्हीं कमेंट्स के बीच एक महिला ने अपनी कहानी शेयर की, जिसका नाम सैव मार्टिन था। 44 साल की सैव ने सैलून मालिक क्रिस के साथ डेटिंग शुरू की। इसके बाद उसने क्रिस के बच्चों की देखभाल करने के लिए 23 साल की सौतेली मां की भी भूमिका निभाई। सैव बताया कि किस तरह से उन्होंने 44 साल की होते हुए भी खुद को 23 साल की महिला होने का नाटक किया। कुछ दिनों के बाद क्रिस के बच्चे सैव के काफी करीब आ गए। अब दोनों और भी करीब आ गए हैं। वे अपनी जिंदगी में खुश हैं।
ये भी पढ़ें.
कौन है 24 साल की उम्र में 500 पुरुषों से संबंध बना चुकी लड़की, कहा- अगला टारगेट 1000
इस देश में Work From Home को लेकर बड़ा बदलाव, ऑफिस खत्म होने के बाद बॉस ने मैसेज किया तो जाएगा जेल
दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क की चौंकाने वाली तस्वीर, 300 दांत फिर भी शिकार को फाड़कर निगल जाती है
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News