
ट्रेंडिंग डेस्क : डांस तो आपने बहुत देखे होंगे। शादी वाले डांस, कच्चा बादाम वाले डांस, लुंगी डांस और न जाने कितने डांस लेकिन इस लड़के जैसा डांस शायद ही कभी देखा होगा। इस लड़के ने गुटखा खाते-खाते एक कमाल का डांस किया कि हर तरफ बस उसकी ही चर्चा है। सोशल मीडिया पर उसका गुटखा डांस (gutka dance) जमकर वायरल हो रहा है। यकीन मानिए एक बार इस गुटखा डांस को देखने के बाद आप माइकल जैक्सन को भी भूल ही जाएंगे। न यकीं आ रहा है तो खुद ही इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देख लीजिए...
गुटखा डांस देखा क्या
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई लड़के स्टेज पर डांस कर रहे हैं। उन्हीं के बीच एक लड़का ऐसा भी है, जिसकी स्टाइल, डांस स्टेप्स देख हर किसी की नजर जाकर टिक जाती है। लड़का डांस करने जा रहा होता है कि इसी बीच उसे गुटखा खाने का मन कर जाता है। बस फिर क्या था। अब मन मारकर भी क्या डांस करना। लड़का जेब से गुटखा निकालता है और डांस की स्टाइल में गुटखे को खाने लगता है। पाउच फाड़ना, हाथ पर रगड़ना और मुंह में डालना सबकुछ एकदम डांस स्टेप्स के साथ। जिसने इस मजेदार वीडियो को देखा खुद की हंसी रोक नहीं पाया। देखे वीडियो..
मुंह में गुटखा, स्टाइल लाजवाब
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़का मुंह में गुटखा दबाता है और फुर्ती में डांस कर रहे लोगों के बीच पहुंच जाता है और फिर उन्हीं के साथ डांस करने लगता है। उसके एक-एक स्टेप फनी हैं। इससे पहले वह जिस अंदाज में गुटखा खाने के लिए तैयार करता है, वह कमाल का होता है। उसकी स्टाइल के जबरदस्त चर्चे चल रहे हैं। गुटखा लवर्स को ये वीडियो काफी पसंद आएगा। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi हैंडल से शेयर किया गया है। इसपर खूब लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
New Year 2023 : प्रकृति के बीच मनाएं नए साल का जश्न, जिंदगी भर याद रखेंगे आप, देखें 5 Travel Destinations
पिंजरे में बंद शेर पर डॉग की तरह हाथ फेरने लगा शख्स, फिर हुआ ये अंजाम
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News