कौन है वह शख्स जिससे हर छोटी-बड़ी सलाह लेते हैं अजित पवार, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से है खास नाता !

Published : Jul 03, 2023, 01:56 PM ISTUpdated : Jul 03, 2023, 02:09 PM IST
ajit pawar family

सार

अजित पवार के साले पद्मसिंह बाजीराव पाटिल महाराष्ट्र की राजनीति में दबंग छवि वाले माने जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी छोड़ बीजेपी में आ गए थे। कहा जाता है कि अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के बीच उन्होंने ही पुल का काम किया।

ट्रेंडिंग डेस्क : 64 साल के अजित पवार इस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र में हैं। पिछले साढ़े तीन सालों में वे तीन बार राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बन चुके हैं। किसी जमाने में चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) के बाएं हाथ माने जाने वाले अजित पवार (Ajit Pawar) को लेकर अक्सर कहा जाता था कि शरद पवार के बाद एनसीपी के दूसरे कर्ताधर्ता अजित ही हैं लेकिन अक्टूबर 2019 में एक पॉलिटिकल ड्रामे की वजह से एनसीपी में उनके कद का ग्राफ नीचे आने लगे है। अब तो उन्होंने एनसीपी में ही दो-फाड़ कर दिए हैं। राज्य की पॉलिटिक्स (Maharashtra Political Crisis) में सेंटर पॉइंट बने अजित पवार को लेकर कहा जाता है कि अपने हर छोटे-बड़े फैसले वो एक शख्स से पूछकर करते हैं। उनकी सलाह-मशविरा के बिना कोई काम नहीं करते हैं। आइए जानते हैं वह शख्स कौन हैं...

अजित पवार के लिए खास है यह शख्स

ऊपर जो तस्वीर दिखाई दे रही है, उसमें सबसे बाईं तरफ अजित पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार (Srinivas Pawar) नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास कृषि और ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े हुए हैं। उनका नाम बड़े बिजनेसमैन में आता है। राजनीतिक पंडितों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार अपने हर महत्वपूर्ण मामले में बड़े भाई श्रीनिवास पवार से सलाह जरूर लेते हैं। दोनों भाइयों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

चाचा के खास थे अजित पवार

अजित पवार के बड़े चाचा शरद पवार और सबसे छोटे चाचा प्रतापराव पवार हैं। कहा जाता है कि जब शरद पवार का कद सियासत में बड़ा होता दिखाई दिया, तब अजित पवार उनके पास मुंबई आ गए। चाचा शरद पवार की सलाह पर ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा और देखते ही देखते उनके सबसे करीबी बन गए। हालांकि, अब पार्टी में फूट डाल बाहर निकल गए हैं। उनके सबसे चाचा प्रतापराव पवार हैं, जिनका महाराष्ट्र में मीडिया में दबदबा है। राज्य में एक बड़े मीडिया हाउस 'सकाल' के प्रतापराव पवार चेयरमैन हैं। अजित के पिता अनंतराव फिल्म जगत के जाने-माने डायरेक्ट थे।

इसे भी पढ़ें

NCP में टूट के बाद शरद पवार की पहली जनसभा, बोले- चुनी हुई सरकार गिरा रही भाजपा, महाराष्ट्र को दिखानी होगी एकता

 

NCP में फूट: अजित पवार की बगावत का शरद पवार के लिए क्या हैं मामने, विपक्षी एकता, लोकसभा चुनाव पर क्या होगा असर, जानें मुख्य बातें

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल