
वायरल डेस्क : 14 जुलाई, 2023 का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। इस दिन चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की सफल लॉन्चिंग से हर देशवासी का सीना चौड़ा हो गया। दुनियाभर में हिंदुस्तान का रुतबा और ज्यादा बढ़ गया। जहां भारत ने इतना बड़ा अचीवमेंट हासिल किया, तो पाकिस्तान (Pakistan) कहां पीछे रह सकता है। भारत को टक्कर देने के लिए उसने भी अपना चंद्रयान लॉन्च कर दिया। नहीं, नहीं आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा बिल्कुल भी नहीं है। यह एक जोक है जिसका फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Pakistan Chandrayaan 3 Funny Video) हो रहा है।
पाकिस्तान का चंद्रयान देखा क्या
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हंसते-हंसते आपका पेट फूल जाएगा। इसमें एक बैलून और कपड़े वाले रॉकेट को पाकिस्तान के चंद्रयान बताया जा रहा है, जिसकी लॉन्चिंग को शेयर कर मजाक उड़ाया जा रहा है। यह एक एयर बैलून की लॉन्चिंग का वीडियो है, जिसे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का चंद्रयान बताकर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है- 'पाकिस्तान का चंद्रयान भी लॉन्च'
वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी पुराना है। जिसे फिर से शेयर किया गया है। दरअसल, भारत के चंद्रयान 3 लॉन्च के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं। जिसके बाद पाकिस्तान का मजाक उड़ाने यह वीडियो वायरल किया गया है। इस वीडियो में कुछ लोग रॉकेट के आकार का एक एयर बैलून हवा में उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसे ही पाकिस्तान का चंद्रयान बताकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
पाकिस्तान के चंद्रयान का फनी वीडियो देखें
लोग भी ले रहे मजे
इस वीडियो को देख हर कोई मजे ले रहा है। कई मजेदार कमेंट्स भी पढ़ने को मिल रहे हैं। कोई इसे 'पाकिस्तान का मिशन इम्पॉसिबल' बता रहा है तो कोई कह रहा है कि 'पाकिस्तान का चंद्रयान ऐसा ही हो सकता है।' एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि' पाकिस्तान सिर्फ आतंकी ही छोड़ सकता है।' वहीं, एक ने पाकिस्तानी की गरीबी का जिक्र करते हुए लिखा- 'इसे बनाने में तो उसकी आधी जीडीपी ही खर्च हो गई होगी।'
इसे भी पढ़ें
जीभ पर उग आए बाल, हरी हो गई शख्स की जुबान...हे भगवान ! ये कैसा रोग है?
खटिया में मोटर लगा कर बना दी गाड़ी, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाकई ! जीनियस है बंदा
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News