ब्रिटिश पत्रकार को नहीं हजम हुई चंद्रयान-3 की कामयाबी, पाकिस्तानी शख्स ने धो डाला

Published : Aug 25, 2023, 03:55 PM IST
British journalist on Chandrayaan-3

सार

14 जुलाई को भारत ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था। 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सफल लैंडिंग हुई। जिसके बाद देश और दुनिया से बधाईयों का तांता लग गया।

ट्रेंडिंग डेस्क : चंद्रयान-3 की सफलता पर जहां भारत और ISRO को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही है, वहीं एक ब्रिटिश पत्रकार को हिंदुस्तान की ये कामयाबी शायद हजम नहीं हो रही है। तभी तो उसने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसको लेकर निशाने पर आ गया। सबसे पहले तो पाकिस्तान के ही एक शख्स ने इस ब्रिटिश पत्रकार की धज्जियां उधेड़ ली। बची कसर भारतीयों ने पूरी कर डाली। दरअसल, बुधवार को चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करते ही इंडिया ने इतिहास रच डाला। जब दुनियाभर से बधाईयां आ रही थी, तभी ब्रिटिश पत्रकार पैट्रिक क्रिस्टीज का एक वीडियो वायरल हुआ, जो भारत को गरीब देश बताते हुए कह रहा है- 'अंतरिक्ष कार्यक्रम वाले देशों को पैसा नहीं देना चाहिए।' इस पर पाकिस्तानी क्रिकेट विश्लेषक मो​हसिन अली ने करारा जवाब दिया और पूरी तरह धो डाला।

चंद्रयान-3 पर ब्रिटिश पत्रकार को पाकिस्तानी का करार जवाब

ब्रिटिश पत्रकार पैट्रिक पर तीखा हमला बोलते हुए मोहसिन ने कहा कि 'भाई उन्हों बरनॉल और फूल भेजो, क्योंकि उनसे ये कामयाबी हजम नहीं हो रहा है। 'उन्होंने कहा कि, 'भारत जो कभी ब्रिटिश गुलाम था, वह आजादी के 77 सालों में काफी आगे बढ़ गया है। पैट्रिक के लिए इतनी तेजी से विकास पचा पाना मुश्किल है।' उन्होंने आगे कहा- 'भारत की इस सफलता पर गोरे बड़े परेशान हैं, उन्हें तो बरनॉल और फूल भेजना चाहिए।'

ब्रिटिश पत्रकार ने चंद्रयान-3 पर क्या कहा

ब्रिटिश पत्रकार पैट्रिक ने चंद्रयान 3 मिशन की कामयाबी के बाद भारत को सहायता राशि में दी जाने वाली 2.3 बिलियन पाउंड वापस करने को कहा। जब उनकी ये बात वायरल हुई तो हर कोई भड़क गया। पाकिस्तानी लोगों ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और भारतीय लोगों ने कोहिनूर हीरे को वापस मांग लिया।

ब्रिटिश जर्नलिस्ट का पोस्ट

पैट्रिक का यह पोस्ट @PatrickChristys से वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने लिखा- 'भारत को उसके सफल चंद्रयान मिशन की बधाई। भारत हमें हमारा 2.3 बिलियन पाउंड वापस दे! एक नियम के तहत अगर आप चंद्रमा के डार्क साइड में रॉकेट ले जाने का जोखिम उठा सकते हैं तो आपको विदेशी मदद के लिए हाथ फैलाकर हमारे पास नहीं आना चाहिए।' इसी ट्वीट पर पूरा मामला गरमा गया।

 

 

इसे भी पढ़ें

चंद्रयान के लिए आसान नहीं हालात, ISRO चीफ ने बताए 3 बड़े खतरे

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली