दावा : 8600 साल पहले भी खाया जाता था ब्रेड, जानिए किस चीज से बनता था

Published : Mar 11, 2024, 02:31 PM ISTUpdated : Mar 11, 2024, 03:10 PM IST
oldest bread in Turkey

सार

तुर्की में 8,600 साल पुरानी ब्रेड मिली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है  कि वह 6600 ईसा पूर्व बनाया गया था। यह तुर्की के कैटालहोयुक नाम का प्राचीन स्थल में मिला है। यहां ब्रेड एक डैमेज ओवन में मिला है। 

वायरल डेस्क. तुर्की में आर्कियोलॉजिस्ट ने दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड की खोज की है। इसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह 6600 ईसा पूर्व बनाया गया था। यह ब्रेड साउथ तुर्की के कोन्या राज्य के कैटालहोयुक नाम के प्राचीन स्थल पर मिला है।

हजारों साल पुराना है ब्रेड

ब्रेड के अवशेषों को मेकन 66 नाम से मशहुर इलाके में टूटे हुए ओवन में मिला। यह पुरानी ईंटों से बने घरो से घिरा हुआ था। तुर्की के नेकमेट्टिन एर्बाकन यूनिवर्सिटी साइंस एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एप्लीकेशन सेंटर यानी बीआईटीएएम के मुताबिक, वह ब्रेड एक गोलाकार स्पंजनुमा है। इसे एनालिसिस करके पहचाना गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिसर्चर्स का कॉनक्लूजन निकाला है कि वह ब्रेड 8,600 साल पुराना है।

इस ब्रेड में अब भी स्टार्च मौजूद

इस खुदाई डेलीगेशन के प्रमुख और अनादोलु यूनीवर्सिटी के प्रोफेसर ऑर्कियोलॉजिस्ट अली तुर्ककन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते है कि कैटलहोयुक में हुई ये खोज दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड है। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक पाव रोटी है। इसे पकाया नहीं गया है। लेकिन इसे किण्वित किया गया है। इसके अंदर अब तक स्टार्च मौजूद है।

ब्रेड के आटे और पानी से बने होने के सबुत मिलें

गाजियांटेप यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सलीह कावाक ने प्रेस रिलीज में बताया कि इस खोज ने हमारी रोटी से जुड़ी सोच को बदलकर रख दिया। माइक्रो टेस्टिंग के बाद से वहां ब्रेड होने की पुष्टि हुुई। स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की तस्वीरों में स्टार्च के कण दिखाई दिए गए। सलीह कावाक की प्रेस रीलिज के मुताबिक, इसकी गहराई से रिसर्च करने पर पता चला कि इसमें किण्वन हुआ है। इससे ये साबित होता है कि उसे बनाने के लिए आटे और पानी का इस्तेमाल किया गया है। इसे ओवन के पास तैयार किया गया था। ऐसा भी अनुमान लगाया गया है कि इसे कुछ समय के लिए स्टोर किया गया था।

यह भी पढ़ें…

 वैज्ञानिकों ने बनाई एमएस धोनी जैसी दिखने वाली दार्शनिक चाणक्य की तस्वीर, देखकर फैंस हुए लोटपोट

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल