वैज्ञानिकों ने महान दार्शनिक चाणक्य की एक तस्वीर बनाई है जो बिल्कुल एमएस धोनी जैसी दिखती है। यह फोटो वायरल होते ही माही के फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट भी कर रहे।

ट्रेंडिंग न्यूज। वैज्ञानिकों ने महान फिलोस्फर चाणक्य की एक एमएस धोनी जैसी दिखने वाली तस्वीर बनाई है। इस तस्वीर को देखकर धोनी के फैंस की हंसी नहीं रुक पा रही है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और कई सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महीने की सबसे मजेदार घटनाओं की बात करें तो वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने भारतीय दार्शनिक चाणक्य की एक ऐसी तस्वीर बनाई है जो अपने आप में खास हो गई है। इस तस्वीर की खासियत ये है कि यह देखने में बिल्कुल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के जैसी दिखती है। इस इमेज के सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद फैंस भी देखकर लोटपोट हो रहे हैं। 

हाथ में वर्ल्ड कप लिए बाल मुंडवाए माही और चाणक्य की फोटो
सोशल मीडिया पर यह खबर और इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में दिख रहा है कि माही यानी एमएस धोनी हाथों में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पकड़े हुए हैं। धोनी ने अपने बाल भी मुंडवाए हुए हैं। इसके अपॉजिट दार्शनिक चाणक्य की इमेज को भी लगाया गया है। दोनों के चेहरे इस तरह से बनाए गए हैं जैसे एक ही व्यक्ति के हों। चाणक्य का चेहरा बनाने के दौरान जैसे माही के बारे में ही साइंटिस्ट सोच रहे थे।

पढ़ें बीवी संग दिखे धोनी-तेंडुलकर, अनंत की प्री-वेडिंग के Inside Pics

दार्शनिक के साथ रणनीतिकार भी थे चाणक्य
भारत के इतिहास के प्रमुख रणनीतिकार और दार्शनिकों की बात करें तो चाणक्य का नाम सबसे पहले आता है। चाणक्य नीति का आज भी उदाहरण दिया जाता है। वह अपनी बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते थे। चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में चाणक्य शाही सलाहकार के रूप तैनात थे। अर्थशास्त्र में उनकी सबसे अधिक दिलचस्पी थी।

सोशल मीडिया पर कई सारे कमेंटे
प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं कि एमएस धोनी को क्रिकेट का 'चाणक्य' कहते हैं। ऐसे ही कई सारे कमेंट्स इस फोटो पर आ रहे हैं। यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

Scroll to load tweet…