Woman Dragged by Snatchers: गुवाहाटी के काहिलीपारा इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बैग छीनने के चक्कर में एक महिला को सड़क पर करीब 50 मीटर तक घसीटा। 5 अक्टूबर की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
Guwahati CCTV Footage: गुवाहाटी के काहिलीपारा इलाके से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक महिला का बैग छीनने की कोशिश की और उसे सड़क पर करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गए।
यह घटना 5 अक्टूबर की है जब महिला सड़क पर टहल रही थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी पर सवार दो लड़के उसके पास आते हैं और बैग झपटने की कोशिश करते हैं। महिला ने अपना बैग नहीं छोड़ा, जिसके चलते बदमाश उसे सड़क पर घसीटते हुए आगे बढ़ गए। इस छीनाझपटी में महिला को गंभीर चोटें आ सकती थीं। आखिर में बदमाश वहां से भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वाकया कितना खौफनाक था। महिला अपनी जान की परवाह किए बिना बैग को कसकर पकड़े हुए थी और सड़क पर घिसटती जा रही थी।
यहां देखें वायरल सीसीटीवी वीडियो
इस घटना ने गुवाहाटी में महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते स्ट्रीट क्राइम की पोल खोल दी है। सरेआम बीच सड़क पर स्नैचर्स के इस दुस्साहस से लोग दहशत में हैं।
शुरुआत में इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई थी। यह भी साफ नहीं था कि पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, और आरोपियों की पहचान हो पाई है या नहीं।






