
RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस की हार का काउंटडाउन? 2027 में पलटेगी जंग की बाजी? चौंकाने वाली भविष्यवाणी!
Russia Ukraine War: क्या 2027 में खत्म होने की ओर बढ़ेगा रूस-यूक्रेन युद्ध? लातविया के राष्ट्रपति के बड़े संकेतों से समझिए क्यों कमजोर पड़ सकता है पुतिन का दबदबा और कैसे बढ़ेगा रूस पर वैश्विक दबाव।
RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में क्या 2027 निर्णायक साबित हो सकता है? लातविया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में संकेत दिया है कि अगले साल वसंत या गर्मियों तक युद्ध का रुख बदल सकता है। उनके मुताबिक, अगर यूक्रेन सैन्य और आर्थिक मोर्चे पर टिके रहने में कामयाब रहता है, तो रूस की कमजोर होती अर्थव्यवस्था और बढ़ता अंतरराष्ट्रीय दबाव मॉस्को के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। रिंकेविक्स ने यह भी कहा कि रूस की ओर से यूरोपीय देशों में साइबर हमले, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी हाइब्रिड गतिविधियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने NATO देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने और आपसी सहयोग को बेहद अहम बताया। आखिर क्या 2027 में यूक्रेन युद्ध का कोई निर्णायक मोड़ आएगा? क्या पुतिन पर दुनिया का दबाव बढ़ने वाला है?