सोते हुए शख्स के शरीर पर जब आ गए दो अजगर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Published : Jun 01, 2022, 02:34 PM ISTUpdated : Jun 01, 2022, 02:38 PM IST
सोते हुए शख्स के शरीर पर जब आ गए दो अजगर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सार

एक शख्स जब बेड पर सो रहा था, तभी उसके शरीर पर अजगर आ जाते हैं, वह भी एक नहीं दो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

नई दिल्ली। सोंप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। अगर सांप बेहद करीब हो जाए, तो बहुत से लोगों का दिमाग सोचना-समझना बंद कर देता है। मगर एक शख्स के साथ इससे भी बुरा हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टागग्रम पर स्नेकबाइट्सटीवी अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को 24 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, बहुत से यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट भी किए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बेड पर सो रहा है, तभी उसके शरीर पर दो अजगर चढ़ जाते हैं। 

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अजगर उसके शरीर पर हैं, मगर यह अब भी नींद में है। एक अजगर इसके सीने के पास है, जबकि दूसरा रेंगते हुए इसके गर्दन तक पहुंच गया है। यह शख्स इतनी गहरी नींद में सो रहा है कि इसके शरीर पर दो-दो अजगर हैं, मगर इसे इस बात का जरा भी अहसास नहीं है। 

वीडियो देखकर यूजर परेशान, कई देखकर डर गए 
वीडियो देखकर यूजर्स हैरान और परेशान हैं। ये अजगर बेहद खतरनाक दिख रहे हैं। यह खतरनाक वीडियो देखकर बहुत से लोग डर रहे हैं। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि यहां मामला कुछ और ही है। यह अजगर इस शख्स के पालतू हैं और वे अक्सर इसके साथ ऐसे ही सोते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

यहां महिला और पुरूष के प्राइवेट पार्ट पर लगाते हैं करंट, खुलेआम होता है रेप, जो भागा उसे मार देते हैं गोली

चूहा फंस गया कुत्तों में, यह वीडियो कर देगा दिमाग खराब, अब तक करीब 64 लाख लोगों ने देखा

सुंदरता बरकरार रखने के लिए क्लियोपेट्रा नहाती थी इस दूध से, भारत में कीमत है करीब 7000 रुपए प्रति लीटर 

जिसकी तोंद ज्यादा वही हैंडसम, हीरो बनने के लिए पीना होगा गाय के खून और दूध का काॅकटेल

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल