
ब्रिटेन. निर्भया केस ने पूरी दुनिया को दहला दिया था। देश में सालों तक विरोध प्रदर्शन हुए। आखिर में हत्यारों को फांसी दे दी गई। अब ऐसी ही एक कहानी ब्रिटेन से आई है। जहां एक लड़की के साथ मुर्दाघर (Hospital Mortuary) में 3 बार रेप (Dead Body Rape) किया गया। हालांकि घटना 1 साल पुरानी है। लेकिन जिस लड़की के साथ ऐसा हुआ, उसकी मां ने अब इस बात का खुलासा किया। वहीं रेप के आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
"मेरी बेटी के साथ मुर्दाघर में रेप किया"
स्काई न्यूज से बात करते हुए मां ने कहा, मेरी बेटी मुर्दाघर में थी। उसी एक बिस्तर पर लिटाया गया था। वहीं मुर्दाघर में काम करने वाले डेविड फुलर (David Fuller) नाम के शख्स ने उसकी मरी हुई बेटी के साथ बलात्कार किया। मां ने बताया कि मेरी 24 साल की बेटी अजरा केमल (Azra Kemal) की पिछले साल केंट में एक सड़क पुल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद उसे टुनब्रिज वेल्स हॉस्पिटल (Tunbridge Wells Hospital) के मुर्दाघर में ले जाया गया था, जहां उनके शरीर के साथ विभत्सता की गई। रेप किया गया।
"मुर्दाघर में रेप करते हुए वीडियो बनाया"
मुर्दाघर में रेप के आरोपी डेविड फुलर ने केंट और ससेक्स हॉस्पिटल, टुनब्रिज वेल्स हॉस्पिटल के अंदर मुर्दाघरों में शवों के साथ क्रूरता करते हुए कई वीडियो बनाए। आरोपी फुलर साल 1989 से हॉस्पिटल में बिजली के रख-रखाव का काम करता था। उसने गुरुवार को वेंडी नेल और कैरोलिन पियर्स की हत्याओं को कबूल कर लिया। फुलर छोटा-मोटा क्रिमिनल नहीं था। अपनी हत्याओं को कबूल करने से पहले फुलर को 51 अन्य अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया, जिसमें 78 पीड़ितों से संबंधित 44 आरोप शामिल थे।
"मुझे क्या पता था, बेटी के साथ क्या हो रहा है"
अजरा की मां नेवरेस केमल (Nevres Kemal) ने उस पल को याद किया जब पुलिस अधिकारी उसे खबर बताने के लिए उसके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने स्काई न्यूज को बताया, मुझे बताया गया था कि मेरी बेटी का तीन बार मोर्चरी में रेप किया गया। ये सुनकर मैं दंग रह गई। मैं अपनी बेटी के साथ मुर्दाघर में 2 घंटे तक रही। इससे मुझे सुकून मिला। लेकिन मुझे क्या पता था कि उस दिन पहले और उस दिन के बाद मेरी मरी हुई बेटी के साथ रेप किया गया। मुझे क्या पता था कि जब मैं अपनी बेटी के बालों को सहला रही थी। उसके बाद किसी ने उसके साथ रेप किया। उसकी स्किन पर रेंग रहा था। किस कर रहा था। दुनिया भर में बलात्कार की शिकार महिलाओं की तरह उनके पास भी एक आवाज है। अजरा की आवाज मैं हूं। मैं अपनी बेटी के लिए बोल रही हूं।
अजरा को लेकर आरोपी ने की थी ऑनलाइन सर्चिंग
मां ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि 67 साल के फुलर ने अजरा के साथ 3 बार रेप किया था। मुर्दाघर में आने से पहले फुलर ने अजरा के बारे में ऑनलाइन सर्चिंग की थी। उसकी तस्वीरें देखी थीं। फुलर के चौंकाने वाले अपराधों का खुलासा तब हुआ, जब 1987 में वेंडी नेल और कैरोलिन पियर्स की मौत की जांच में पिछले साल दिसंबर में उसे गिरफ्तार किया गया। ये एक सनकी कातिल था। जो हमलों को अंजाम देने के दौरान वीडियो बनाता था। पुलिस ने हत्या की जांच में सबूत इकट्ठा करने के लिए ससेक्स में फुलर के घर की तलाशी ली, जिसमें यौन शोषण की चार मिलियन तस्वीरें मिलीं। इनमें से अधिकांश इंटरनेट से डाउनलोड किए गए थे।
ये भी पढ़ें
इस लड़की ने पिता की लाश के साथ सेक्सी पोज देकर खिंचवाई फोटो, लोग देने लगे गालियां, तब बताई असली वजह
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News