Deepika Padukone के साथ नाचते सुध बुध खो बैठा ये एक्टर, वीडियो में देखें रणवीर की हालत

Published : Nov 27, 2025, 05:39 PM ISTUpdated : Nov 27, 2025, 06:07 PM IST
Deepika Padukone

सार

विक्की कौशल के साथ दीपिका का वायरल डांस देख रणवीर सिंह भी क्रेजी हो गए। इस  थ्रोबैक वीडियो को  कलंक फिल्म के समया का बताया जा रहा है।  अब इस पर जमकर मीम्स बना रहे हैं।

Vicky Kaushal Deepika Padukone Dance:  बॉलीवुड में विक्की कौशल ने तेजी से अपनी जगह बनाई है। छावा जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। वे अब हर इवेंट में अपना प्रभाव छोड़ जाते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिह के साथ उनका डांस वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनके मूव्स देखकर दीपिका पादुकोण भी सरप्राइज हो गई। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में ये मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

विक्की कौशल और दीपिका पादुकोण का डांस वीडियो वायरल

रेडिट के r/Vickat सबरेडिट पर 'Kaushal Saab dancing with Deepika Padukone and Ranveer Singh' टाइटल से पोस्ट किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसने अब तक लाखों व्यूज बटोर रहा है। इसमें विक्की कौशल दीपिका पादुकोण के साथ धमाकेदार डांस कर रहे हैं, तो पीछे रणवीर सिंह बेसुध नजर आ रहे हैं। वहीं, यूजर्स ने कहा- 'दीपिका के साथ नाचते सुध बुध खो बैठा रणवीर!'​

'घर मोरे परदेसिया' या 'फर्स्ट क्लास' पर  अजीबोगरीब डांस

वायरल वीडियो में विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 'घर मोरे परदेसिया' या 'फर्स्ट क्लास' जैसे गानों पर ठुमके लगा रहे हैं। विक्की का एनर्जी लेवल हाई है, वहीं दीपिका की स्माइल किलिंग उस पर रणवीर सिंह का अंदाज फैंस को क्रेजी बना रहा है। इसमें जैसे ही छावा एक्टर नागिन डांस करत हैं तो पदमावत एक्ट्रेस कीं हंसी छूट जाती है। ये क्लिप का सबसे डिफरेंट अंदाज है। 
 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का पहले भी हो चुका डांस वीडियो वायरल 

इससे पहले भी इस तरह के वीडियो मोमेंट्स वायरल हो चुके हैं। सर्कस सॉन्ग लॉन्च में दीपिका और रणवीर का रोमांटिक डांस वायरल हुआ था। लेकिन इस बार विक्की कौशल के साथ ये तिकड़ी अपने मस्ती भरे डांस से लोगों को दीवाना बना रहा है। इसमे विक्की कौशल की फनी डांसिंग ने फैंस को क्रेजी कर दिया है। वहीं कई यूजर्स ने रणवीर को 'हसबैंड जेलसी' का टैग दिया है।

वीडियो में देखें विक्की कौशल का फनी डांस मूव्स -

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Fashion: प्रेश के निशान वाली इस शर्ट की कीमत सुनकर चकरा जाएगा आपका दिमाग!
महज एक थप्पड़ और महिला को हो गई दो हफ्तों की जेल-वजह जान शॉक्ड रह जाएंगे आप!