फ्रूट सेलर का फल बेचने का अंदाज वायरलः जब कहता है- देखो कितना लाल, लोगों का आता है जवाब- कर दिया कमाल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक फ्रूट सेलर अनोखे तरीके से फल बेच रहा है। उसका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 4, 2022 11:11 AM IST / Updated: Jul 04 2022, 05:59 PM IST

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फल बेचने वाला व्यक्ति अनोखे अंदाज से चिल्लाकर फल बेच रहा है। ऐसा करते वक्त उसका चेहरा बेहद फनी हो जाता है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि यदि मेरा फल विक्रेता इतना पैसनेट नहीं है तो मैं उससे फ्रूट लेना पसंद नहीं करूंगा। 

क्या है इस वीडियो में खास
रविवार को जब यह वीडिया सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तब से करीब 65000 लोग इसे पसंद कर चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक फ्रूट सेलर पपीता और तरबूज काटकर बेच रहा है। वह बार-बार कटे फल को देखता है और अनोखे अंदाज में कहता है कि देखो यह कितना लाल है। यह लाल कहने की उसकी स्टाइल ही सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इस 1 मिनट के वीडियो का लोकेशन तो नहीं मिल पाया है लेकिन यह दिख रहा कि कई लोग हैं जो उसकी फ्रूट ट्राली के पास खड़े हैं। ऐसा लगता है कि पास खड़े लोग उसके इस यूनिक स्टाइल का आनंद ले रहे हैं। 

Latest Videos

यूजर ने दिए मजेदार कमेंट
वीडियो शेयर होने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक विज्ञापन कंपनी ने करोड़ो रुयए खर्च किए लेकिन उसे सब छोड़कर इस व्यक्ति को हायर करना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि इसके हाथ में लाल तरबूज की जगह पीला तरबूज रख दिया जाए फिर इसका रियेक्शन वाकई मजेदार होगा। इसके अलावा भी कई यूजर्स हैं जो वीडियो को लाइक व कमेंट कर रहे हैं। 

अंगूर बेचने का वीडिया भी था वायरल
कुछ समय पहले ही एक अंगूर बेचने वाले का वीडियो वायरल हुआ था। क्योंकि वह अंगूर बेचते समय एक बढ़िया जिंगल गाता था। यह वीडियो जब एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो उसे करीब 2.5 मिलियन लोगों ने देखा। उस वीडियो के भी सही लोकेशन की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 

यह भी पढ़ें

फ्यूल पंप पर भोजन का मजा, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, आ रहे मजेदार कमेंट्स
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों