रोटी बनाना हुआ आसान: महिला हो या पुरुष, खाना बनाते समय सबसे मुश्किल काम होता है रोटी बनाना। आटा गूंथने से लेकर रोटी बेलने और फिर उसे सेकने तक, हर स्टेप में मेहनत लगती है। इन सब में सबसे मुश्किल काम होता है रोटियों को सही आकार में बेलना। अगर आपका ज़्यादातर समय एक रोटी बनाने में ही निकल जाता है, तो शायद ये वीडियो आपकी मदद कर सकता है। जी हाँ, सोशल मीडिया पर एक महिला ने रोटी बनाने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। इस तकनीक से वो एक साथ 4-5 रोटियां बेलकर सेक लेती हैं। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो अनोखे तरीके से एक साथ कई रोटियां बनाती दिख रही हैं। ये तरीका इतना कारगर और दिलचस्प है कि लोग इसे देखकर हैरान हैं और कई लोग इसे अपनाने भी लगे हैं।
वीडियो पर आ रहे हैं ढेरों कमेंट्स
वीडियो में महिला बेलन और तवे के अलावा एक अलग तरीका अपनाती दिख रही है। इसमें 4 से 5 रोटियों को एक साथ बेला और सेका जाता है। कुछ लोग इसे 'मल्टी-टास्किंग रोटी स्टाइल' भी कह रहे हैं। कम समय में ज़्यादा काम निपटाना चाहने वाली महिलाओं और गृहिणियों को ये वीडियो खास तौर पर पसंद आ रहा है। कम समय, कम मेहनत और ज़्यादा रोटियां, यही इस स्टाइल की खासियत है। वीडियो को हज़ारों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं। लोग इस पर बढ़िया कमेंट्स भी कर रहे हैं।
"वाह भाभी जी! होटल वाले भी इस मामले में पीछे हैं!"
"ये तकनीक तो मुझे अपनी मम्मी को भी सिखानी है!"
"रोटी बनाने में क्रांति आ गई!"
"अब रोटी बेलने के लिए रोज़ सुबह 5 बजे उठने की ज़रूरत नहीं!"
"ये तो मशीन से भी तेज़ है, भाभी जी!"
“इनको तो अवॉर्ड मिलना चाहिए!”
वीडियो में क्या है?
इस नए स्टाइल की रोटी बनाने की तकनीक को खासतौर पर कामकाजी महिलाएं और माँएं बहुत पसंद कर रही हैं, क्योंकि इससे उनका समय बचता है। वीडियो में, महिला पहले आटे की लोइयां बनाने के बजाय, उन्हें लंबा करके थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चपटा करती गईं। फिर, रोटी बेलते समय एक-दूसरे से चिपकने से बचाने के लिए, उन पर थोड़ा-थोड़ा सूखा आटा छिड़का। अब लोइयां बनाकर उन्हें एक के ऊपर एक रख दिया। इसके बाद, इन सभी रोटियों को एक साथ बेलन से बेलकर, एक-दूसरे से अलग करके सेका गया। इस तरह 4-5 रोटियां एक साथ तैयार हो गईं। इसमें उतना ही समय लगा जितना एक रोटी बनाने में लगता है। लेकिन 4-5 रोटियां बनकर तैयार हो गईं। महिला की इस अनोखी तकनीक से न सिर्फ़ समय की बचत होती है, बल्कि मेहनत भी आधी हो जाती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News