Viral Video: पढ़ाई में नहीं नकल में लगाई इनोवेशन ! लड़के की चालाकी देख उड़ जाएंगे होश

Published : Jun 29, 2025, 01:53 PM IST
viral videos

सार

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक छात्र स्मार्ट डिवाइस की मदद से परीक्षा में नकल कर रहा है, जो प्रश्नों को स्कैन कर सभी जवाब भी बता देता है।

एक्जाम में नकल करने के कई किस्से आपने सुने होंगे। कभी कोई हाथ तो कई चिट बनाकर ले जाता है। यहां तक अब तो चिटिंग का तरीका भी स्मार्ट हो गया है, वो पकड़ ना जाए इसलिए न जानें क्या-क्या किया जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जहां नकल के लिए अलग तरह का तरीका अपनाया गया है। जो नकल कराने के साथ सारे सवालों का जवाब भी बताती है। वीडियो पर एक से बढ़कर मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। आप सबसे पहले ये वीडियो देखिए फिर पूरा जानकारी देते हैं।

नकल के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

सबकुछ स्कैन करने वाले ग्लासेस और चीजों के बारे में केवल फिल्मों में देखा था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल है, जो इसे सच में कर दिखाता है। देखा जा सकता है, एक स्टूडेंट एक्जाम हॉल में बैठा हुआ है और पेपर दे रहा है। इसी बीच वह जेब से एक डिवाइस निकालता है। जो प्रश्नों को स्कैन करने के साथ सारे जवाब भी बताती जाती है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में humourshubb पेज द्वारा शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और 80 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- 67 वर्षीय व्यक्ति ने मेट्रो में लगा दी आग, खौफनाक कांड की वजह ने सबको किया हैरान-Video Viral

वीडियो पर आई कमेंट की बाढ़

एक ने लिखा- एक्जाम पास करने के लिए इससे अच्छा तरीका हो नहीं सकता है। जल्दी बताओ ये कब और कहां मिलेगा। अन्य ने लिखा, जितना भी खरीद लो। ऐसी डिवाइस एक्जाम हॉल में एलॉऊ नहीं होती है। बहुत से लोग तो डिवाइस का लिंक मांगते भी नजर आए। खैर, ये वीडियो देखने और हंसने के लिए ठीक है लेकिन पेपर में नकल करना कही से भी सही नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

शादी से पहले 25 लाख की जॉब छोड़ बंदा बन गया डिलीवरी बॉय, दिलचस्प है वजह
Burj Khalifa बन गया भारतीय बच्चे का फैन, दुनियाभर में वायरल हो रहा ये वीडियो