'7 फेरे' से पहले हो गया 'कांड', दुल्हन हुई हैरान, देखें Viral Video

Published : Jun 29, 2025, 01:09 PM IST
'7 फेरे' से पहले हो गया 'कांड', दुल्हन हुई हैरान, देखें Viral Video

सार

शादी के स्टेज पर दूल्हे के साथ खेला हो गया है। जिसे देख दुल्हन भी सदमे में चली गई। बाद में ऐसी सच्चाई सामने आई। जिसे सुन दुल्हन भी खुद को हंसने के साथ रोक नहीं सकी। आप भी जानें पूरा मामला।

शादी को लेकर हर किसी के अपने-अपने सपने होते हैं। अपना साथी सिर्फ़ अपने लिए हो, सिर्फ़ खुद से प्यार करे। जिंदगी भर शादी के पवित्र बंधन में बंधा रहे, ऐसी कई उम्मीदें होती हैं। ऐसे में अगर स्टेज पर ही दुल्हन के सामने कोई लड़की आकर दूल्हे को गले लगा ले तो कैसा लगेगा, आप खुद सोचिए।

अचानक बुर्का पहनकर आई 'वो'

इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी बुर्का पहने एक शख्स स्टेज पर आता है और सीधा दूल्हे को गले लगाने लगता है। ये देखकर दुल्हन शॉक्ड हो जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर youknowjpvlogs नाम के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। दुल्हन को ये सब समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है।

इंस्टा पर दूसरा वीडियो भी शेयर किया गाय है, जहां बात बढ़ने पर कुछ लोग बुर्का हटाते हैं। तब पता चलता है कि बुर्का पहने कोई लड़की नहीं, बल्कि दूल्हे का दोस्त है जो शादी में मजाक कर रहा था। सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हे का दोस्त दुल्हन को गुलदस्ता देता है। ये देखकर दुल्हन हंस पड़ती है। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया है। अभी तक इसे 88 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं।

नेटिजन्स का रिएक्शन

कुछ ने लिखा "दुल्हन को लगा सब खत्म हो गया", तो कुछ ने लिखा "थोड़ी देर और सच सामने ना आता तो दुल्हन कोमा में चली जाती", "हे भगवान। मेरी शादी में मेरे किसी दोस्त को ऐसा करने मत देना", "शुक्र है दुल्हन को हार्ट अटैक नहीं आया, मैं होती तो दोस्त के कान के नीचे बजा देती। ऐसे दोस्तों का शादी के दिन भी परेशान करना वाकई परेशानी भी खड़ी कर सकता है।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO