नहीं देखी होगी बंदर और इंसान की ऐसी यारी, शख्स की हुई मौत तो इस तरह गम जताता नजर आया बंदर

Published : Oct 21, 2022, 07:48 AM IST
नहीं देखी होगी बंदर और इंसान की ऐसी यारी, शख्स की हुई मौत तो इस तरह गम जताता नजर आया बंदर

सार

इंसान और जानवरों के दोस्ती और प्यार के कई किस्से आपने सुने और देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको बताते हैं इंसान और बंदर की दोस्ती की ऐसी कहानी जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि दोस्ती हो तो ऐसी।

ट्रेंडिंग डेस्क : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता है। कुछ मजेदार होता है तो कुछ हमें इमोशनल कर जाता है। कुछ इसी तरह से श्रीलंका का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमें एक बंदर का इंसान के लिए प्यार  साफ नजर आ रहा है ।दरअसल, यहां एक व्यक्ति का निधन हो गया था। इसके अंतिम दर्शन करने के लिए सभी लोग जुटे हुए थे। इस दौरान एक बंदर भी यहां पहुंचा। जिसने यहां पहुंचकर जो किया उसे देख हर कोई हैरान रह गया और बंदर और इंसान की दोस्ती के कसीदे पढ़ रहा है।

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, यह घटना है श्रीलंका के पूर्वी इलाके के बट्टिलकोआ की है, जहां एक शख्स का निधन हो गया था। उसके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए कई लोग वहां पहुंच रहे थे। इस दौरान एक बंदर वहां आया और सीधा मृतक के पास जाकर बैठ गया। उसने अपने हाथों से मृतक का माथा सहलाया, फिर उसके माथे को चूमा। इस दौरान शव के ऊपर सफेद कपड़ा और फूल मालाएं भी थी। बंदर ने उसे हटाने की कोशिश की और यह दिखाना चाहा कि शायद वह कह रहा है कि अब उठो...

ऐसे हुई थी बंदर और शख्स की दोस्ती 
बताया जा रहा है कि यह शख्स इस बंदर को रोज खाना खिलाता था और इसी दौरान इन दोनों की दोस्ती हो गई। मृतक इस बंदर को बहुत प्यार करता था और उससे रोज मिलने आता। कभी उसके लिए बिस्किट ब्रेड तो कभी केले लेकर आता था। जब बंदर को पता चला कि यह शख्स नहीं रहा तो वो उसके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बंदर यह जानने की कोशिश भी कर रहा था कि इस व्यक्ति की सांसे चल रही है या नहीं। वाकई जिसने भी यह वीडियो देखा वह यही कह रहा है कि दोस्ती हो तो ऐसी हो जिसमें धोखा, फरेब और मतलब ना हो सिर्फ सच्ची यारी हो।

खबरें और भी हैं..  वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा 

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए