Viral Video: भाभी की बीड़ी ने लगाई ऐसी आग, धुआं-धुआं हुआ इंस्टाग्राम

सार

सोशल मीडिया पर एक शादीशुदा महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी गाने पर बीड़ी पीते हुए दिख रही है। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिले हैं। महिला के इस अंदाज को देखकर लोग हैरान हैं।

भाभी की वायरल वीडियो। सोशल मीडिया के जमाने में हर उम्र के लोग चाहे वो लड़का हो या लड़की अपने हिसाब से वीडियो पोस्ट करते हैं। हालांकि, इस दौरान शादी-शुदा महिलाओं की वीडियो काफी देखने को मिलती है। जिनमें वो अपने हुस्न का जलवा भी बिखरते है। इसके लिए वो काफी सज-धज कर तैयार होती है और कातिलाना अंदाज से अपने चाहने वालों को घायल करने के लिए तैयार रहती है। इसी बीच एक क्लिप इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी गाने पर एक्ट कर रही हैं। इसके अलावा हाथों में बीड़ी लेकर कहर ढाने वाले Expression भी शो कर रही है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे क्लिप में एक भाभी पीले रंग की साड़ी पहनकर कुर्सी पर बैठी हुई है। बैकग्राउंड में भोजपुरी गायक गोलू राजा का मजेदार पैरों को थिरकने वाला गाना चल रहा है। गाने के दौरान भाभी बड़े ही रौबदार अंदाज में एक हाथों में जलती हुई बीड़ी लेकर फूंक रही है। जिसे देखकर आप के मुंह से खुद-ब-खुद निकल जाएगा कि इंस्टाग्राम धुंआ-धुंआ हो गया। फुटेज में महिला के बाएं हाथ में एक टैटू भी देख सकते हैं, जिसको भी शो कर रही हैं। इसके अलावा दोनों हाथों में मेहंदी भी लगाई हुई है और साथ में पीले रंग की चूड़ी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रही है।

Latest Videos

 

 

भाभी के बीड़ी पीने वाले वीडियो को 12 लाख बार देखा गया

भाभी के बीड़ी पीने वाले वीडियो को anitagoswami001 के पेज से पोस्ट किया गया है। 15 सेकंड के क्लिप में अभी तक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये अनीता गोस्वामी नाम की महिला का पर्सनल इंस्टा पोस्ट था, जो उन्होंने अपने अकाउंट से अपलोड किया था। उनके इंस्टा पर 71 हजार से ज्यादा फॉलोअर है और उन्होंने अब तक 635 पोस्ट अपलोड कर दिया है। कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि आप बीड़ी पीते हुए बहुत खूबसूरत लग रही हो।

ये भी पढ़ें: खूबसूरत हसीना का चक्कर पड़ेगा भारी! कर दिया ऐसा काम, हिल गया दिमाग, देखें Video

Share this article
click me!

Latest Videos

'नींद की गोली खाकर सो रहे पाकिस्तानी, डरकर भाग रहे लोग'। Shahnawaz Hussain
Explainer: भारत क्यों खरीद रहा Rafale M, चीन-पाकिस्तान से कितना अलग है Rafale M?