गर्लफ्रेंड से मिला Weight Loss करने का गजब आइडिया, एक ट्रिक से घटा लिया सीधे 70 किलो वजन

मोटापा किसी एक देश की नहीं, बल्कि दुनियाभर की एक बड़ी(obesity global problem) समस्या है। वजन कम करने हर कोई अपने-अपने स्तर पर प्रयास करता है, लेकिन इस शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेरणा मिली। लेकिन मामला थोड़ा हैरान करने वाला है।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 29, 2022 4:40 AM IST / Updated: Aug 29 2022, 11:05 AM IST

ट्रेंडिंग न्यूज. ये टिकटॉक स्टार पुवी(Tiktok star Puvi) हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह है इनका वजन। एक समय इनका वजन 144 किलो तक था। बाहर निकले उनके पेट और शरीर पर लटकती चर्बी को देखकर उनकी गर्लफ्रेंड ने ताना(Taunt) मारते हुए उन्हें छोड़(brake up) दिया था। गर्लफ्रेंड के ताने पुवी के दिल को चुभ गए। बस फिर क्या था, उन्होंने अपना वजन कंट्रोल करने की ठान ली। इस तरह उन्होंने 70 किलो वजन कम लिया है। पुवी ने अपने एक वीडियो में कहा था-"मेरी गर्लफ्रेंड ने कहा था कि मैं काफी मोटा हो गया हूं, इसलिए तुम्हें छोड़ रही हूं।"

गर्लफ्रेंड को दिया वजन कम करके करारा जवाब
गर्लफ्रेंड के छोड़ने पर पुवी पहले मायूस हुए। फिर उन्होंने तय किया वे इसका जवाब अपना वजन कम करके देंगे। इस तरह उन्होंने 70 किलो वजन घटा लिया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट npuvi96 से की जाने पोस्ट के जरिये उन्होंने बताया कि 14 जनवरी, 2021 को उनका वजन 144 किलो था। 8 फरवरी, 2022 को उनका वजन घटकर 74 किलो हो गया। 9 फरवरी, 2022 को इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट में, पुवी लिखते हैं-"मैं एक अलग आदमी की तरह महसूस करने लगा हूं। पहली तस्वीर में सचमुच अपनी आंखों में उदासी देख सकता हूं, मैं एक भयानक जगह पर था। अब मैं फिर से चीजें कर सकता हूं। अब लोग मुझे अलग तरह से देखने लगे हैं। मुझे मेरे जीवन में आत्मविश्वास वापस मिल गया।"

टिकटॉक पर 92000 से अधिक फॉलोअर्स हुए
पुवी के इस समय 92,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। लोग पुवी को एक एग्जाम्पल के तौर पर ले रहे हैं। पुवी ने शेप में आने के लिए जिम ज्वाइन किया था। इसका उन्हें धीरे-धीरे फायदा मिलने लगा। यानी अब पुवी की बॉडी शेप में आ चुकी है। अब वे एब्स भी दिखा सकते हैं। पुवी को अब XXXL के बजाए L साइज के कपड़े फिट होने लगे हैं। यानी पुवी के शरीर में फैट कम हो गया है और मांसपेशियों में वृद्धि हुई है। अब वे पहचान में तक नहीं आते हैं। पुवी के अनुसार, उन्होंने जिम में वर्कआउट के अलावा अपनी डाइट पर भी पूरा फोकस किया। उन्होंने हाई-प्रोटीन लेना शुरू किया। डाइट में ब्रेड, चिकन, अंडे, कार्बोहाइड्रेट और पत्तेदार सब्जियां शामिल कीं।

 

 

यह भी पढ़ें
यूट्रस में फंसा मेंस्ट्रुअल कप, महिला बोली- डॉक्टर 'फेल' लेकिन पति ने किया सेक्स तो हुआ चमत्कार
वो 12 आदत जो आपको हर रोज कर रही है बीमार, जानें और तुरंत बदल दें, नहीं तो...

 

Read more Articles on
Share this article
click me!