सिर पर हैडलाइट या हेलमेट ? लोगों का चकराया माथा? Video देख आप भी कहेंगे ये तो..

Published : Oct 07, 2024, 10:33 AM ISTUpdated : Oct 07, 2024, 12:12 PM IST
helmet led lights

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने स्प्लेंडर बाइक की हेडलाइट को हेलमेट में बदल दिया है। इस अजीबोगरीब हेलमेट को देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल न्यूज, weird custom bike helmet led lights indicators । सोशल मीडिया यूजर अटेंशन पाने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अजीब और नया करने की जुगत लगाते रहते हैं। इनकी नई-नई स्टाइल और इनोवेशन लोगों को पसंद भी आते हैं। वहीं कभी-कभी तो लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे देखकर भी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल होता है। हाल ही में एक शख्स के अजीबोगरीब हेलमेट ने लोगों को चौंका दिया, दरअसल ये हेलमेट कम और बाइक की फ्रंट हेडलाइट वाला पार्ट ज्यादा दिख रहा था। इसपर भी उसके चारों तरफ एलईडी लाइट जल रही थी। वहीं इसके दोनों तरफ इंडीकेटर भी ऑन  े। ये पूरा नजारा देख आप हैरान रह जाएंगे।

सिर पर हैडलाइट या हेलमेट ?

aarti_rohit_yadav के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो को यूजर ने कैप्शन दिया है- Splendor वालों का जलवा ही अलग है। वीडियो की शुरुआत बाइक सवार एक शख्स से होती है, जो कस्टमाइज हेलमेट लगाया हुआ है। दरअसल ये स्पेंलेडर बाइक की फ्रंट हैडलाइट उसका ऊपर का कवर और साइड इंडीकेटर का पूरा सेट है। जिसके चारों तरफ एलईडी जल रही है, बीच में स्क्रीन नजर आ रही है। वहीं बाइक सवार मस्ती से आगे बढ़ा जा रहा है। वहीं कोई शख्स इसकी शूटिंग भी कर रहा है। इस वीडियो पर यूजर ने कैप्शन दिया है -मैकेनिक मॉय लाइफ....सबसे इंटरस्टिग इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और कॉमेन्ट्री है, जिसमें एक्टर  राजकुमार का एक फेमस डायलॉग प्ले हो रहा है। इस दौरान युवक को पलट-पलटकर लोग देख रहे हैं।

 

 

 

यूजर्स रह गए सरप्राइज 

aarti_rohit_yadav इंस्टा अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर तेजी से व्यू बढ़ रहे हैं। लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं। वहीं नेटीजन्स ने कॉमेन्ट करते हुए कहा, ये तो वाकई पहली बार देखा । दूसरे ने कहा ऐसा लगा जैसे - बाइक के ऊपर बाइक चल रही है।

ये भी पढ़ें- 

कार के आगे करतब दिखा रहा था बच्चा, अचानक लगी लॉटरी ? देखें Viral Video

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल