यहां उधार मिल रही गर्लफ्रेंड, एक हफ्ते के लिए चुकाइए सिर्फ दो हजार रुपए

Published : May 13, 2022, 03:23 PM ISTUpdated : May 13, 2022, 03:51 PM IST
यहां उधार मिल रही गर्लफ्रेंड, एक हफ्ते के लिए चुकाइए सिर्फ दो हजार रुपए

सार

चीन ऐसा देश है, जहां हैरान करने वाली घटनाएं होती हैं। जो चीज बाहरी दुनिया के लिए अजीबो-गरीब हैं, वह यहां सामान्य बात है। यहां लोग सिर्फ इस भ्रम में लंबे नाखून रखते हैं कि वे जल्दी ही संपन्न हो जाएंगे। यह देश ऐसा है, जहां अमीर आदमी अपने बदले दूसरे को जेल भिजवा सकता है। 

नई दिल्ली। दुनियाभर में चीन आपनी चालाकी और अजीबो-गरीब हरकतों के लिए मशहूर है। चीन के सामान दुनियाभर में सबसे सस्ते दाम पर मिलते हैं। ऐसे-ऐसे सामान और मशीनें इतने कम दाम पर मिल जाएंगे, जिनके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आज आपको हम इस देश की 15 ऐसी बात बता रहे हैं, जिनके बारे में आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी संभव है। 

- चीन में सफेद रंग को मौत का प्रतीक माना जाता है। यहां जब लोग अंतिम संस्कार में या किसी की मौत पर संवेदना व्यक्त करने उनके घर जाते हैं, तो सफेद रंग के खास कपड़े पहनकर जाते हैं। 

- एक अच्छी बात यह है कि यहां बच्चों को डायपर नहीं पहनाया जाता बल्कि, उनके लिए खास तरह से डिजाइन किए पैंट और पाजामे होते हैं। इन पैंट में नीचे की ओर से बड़ा सा छेद होता है, जहां से बच्चा टॉयलेट करता है। 

- इस देश में पुरूष भी नाखून रखते हैं और महिलाओं से कहीं ज्यादा लंबे। दरअसल, लोगों का मानना है कि लंबे नाखून रखने से संपन्ना आती है, तो ऐसे में कुछ लोग तो कई साल तक नाखून  नहीं कटवाते।

- चीन ऐसा देश है, जिसकी सीमाएं 14 देशों से सटी हुई हैं। वैसे यही हाल रूस का भी है। 

- चीन ने पांडा की खास प्रजाति जायंट पांडा को लीज पर लिया हुआ और इनके बच्चों पर भी इस देश का ही अधिकार है। ऐसे आप पूरी दुनिया में कहीं भी जाइए और वहां आप जायंट पांडा देखिए तो  समझ लीजिए यह चीन की संपत्ति है। 

- चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यहां अमीर लोग अपनी जगह किसी दूसरे को जेल भिजवा सकते हैं। 

- चीन में लोग किसी भी पक्षी के घोंसले का सूप पीते हैं। इसकी मांग इतनी ज्यादा है कि डेढ़ लाख रुपए तक भी दाम चुकाए जाते हैं। 

- चीन में हर साल 20 शहर बसाए जाते हैं। यहां बड़ी-बड़ी इमारतेें हैं, मगर खाली हैं और वहां कोई नहीं रहता। ऐसे में इन्हें घोस्ट सिटी यानी भूतों का शहर भी कहा जा रहा है।

- इस देश में अक्सर लोग जाम की समस्या से जूझते हैं। जाम इतना लंबा होता है कि अक्सर उसे खुलने में कई दिन लग जाते हैं। वर्ष 2010 में अब तक सबसे लंबा जाम लगा था। लोग दस दिन तक अपनी गाड़ी में फंसे रहे। 

- चीन में लोग आत्महत्या बहुत करते हैं। खासकर डूबकर मरने वालों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में वहां फिशरमैन की नौकरी भी मिलती है। इनका काम पानी में डूबे लोगों का शव निकालना होता है। 

- यहां की भाषा चाइनीज है, मगर लोग अंग्रेजी ज्यादा बोलते हैं। यह संख्या इतनी अधिक है कि अमरीका से ज्यादा चीन में लोग अंग्रेजी बोलते हैं। 

- चीन में गर्लफ्रेंड उधार मिलती है और बेहद कम दाम पर। जी हां, एक हफ्ते के लिए आपको दो हजार रुपए चुकाने होंगे।

- आप हॉट बैलून में बैठिए और आसमान से धरती की ओर देख रहे हैं तो चीन का यांगशुओ शहर सबसे सुंदर दिखेगा। 

- यहां बर्थ रेट बहुत ज्यादा है। अगर आप कहीं खड़े हैं और चीन के लोग लाइन लगाकर वहां से गुजरे तो आप बुजुर्ग होकर मर जाएंगे, लेकिन यह लाइन खत्म नहीं होगी।  

- चीन में लोग बहुत तीखा और मसालेदार खाना खाते हैं। यहां एक बार एक शख्स ने ऐसा मसालेदार सूप पीया कि उसके पेट में छेद हो गया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

होने वाली दुल्हन के साथ लड़के ने की अजीब हरकत, पिता ने रसीद किया थप्पड़ 

ढाई फुट के अजीम पीएम मोदी से बोले- दिन को चैन नहीं, रात में नींद नहीं..मेरा ये काम करा दीजिए

सांप को दूध पीते तो बहुत देखा होगा, आज कांच के ग्लास में पानी पीते भी देख लीजिए

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH