लड़की और लड़के के घर वाले खड़े थे। सभी की मौजूदगी में लड़की ने लड़के को अंगूठी पहनाई और उसके पैर छूए। इसके बाद लड़के ने लड़की को अंगूठी पहनाई और लड़की के पैर छू लिए।

नई दिल्ली। शादी में आम तौर पर लड़की अपने हाने वाले पति का पैर छूती है। मगर कोई लड़का अपनी होने वाली पत्नी का पैर छूए तो लोग कैसा रिएक्ट करते हैं, यह आज आपको इस वायरल हो रही घटना से पता चल जाएगा। इसमें एक लड़का जैसे ही अपनी होने वाली पत्नी को सगाई की अंगूठी पहनाता है और फिर आगे बढ़कर उसके पैर छूता है, तो लोग ठहाका लगाने लगते हैं, जबकि लड़के के पिता उसे प्यार से एक थप्पड़ रसीद कर देते हैं। 

सोशल मीडिया पर शादी-विवाह से जुड़े एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच, सगाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के ने लड़की के साथ ऐसी  हरकत कर दी, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे और पिता ने बेटे की इस हरकत पर उसे प्यार से एक थप्पड़ जमा दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, जबकि इस वीडियो के साथ मेन कैप्शन लिखा है- क्या दूल्हा बनेगा रे तू। 

 

View post on Instagram
 

 

लड़के ने की ऐसी हरकत, पिता ने जमा दिया थप्पड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने होने वाले दूल्हे को अंगूठी पहनाती है और उसके पैर छूती है। इसके बाद लड़का अपनी होने वाली दुल्हन को अंगूठी पहनाता है और फिर तुरंत आगे बढ़कर उसके पैर छूता है। यह देखते ही लड़के के पिता उसे पीछे से एक थप्पड़ रसीद कर देते हैं और वहां खड़े सभी लोग हंसने लगते हैं। लड़का शर्मा जाता है और झेंपते हुए मुस्कुराने लगता है, जबकि लड़की भी हंसने लगती है। 

ज्यादातर यूजर्स ने लड़के की तारीफ की 
इस वीडियो को मोहन कुशवाहा ने नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया  है। वीडियो को लाखों पर देखा जा चुका है और करीब एक लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा, लोग वीडियो देखने के बाद मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स लड़के को शर्मीला और सीधा बता रहे और कुछ उसकी तारीफ कर रहे, जबकि कई यूजर्स लड़के का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर लड़के की तारीफ करते हुए लिखा- ऐसे कम ही लड़के आज देखने को मिलते हैं, जो लड़की को अपने बराबर समझते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

तुमने हमारा समुद्र गंदा किया, अब मैं तुम्हारी कुर्सी छीन लूंगा

मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

बाजार में आए ये नए जूते, पहनने के लिए कीमत दीजिए डेढ़ लाख रुपए