कुछ देशों में अजीबो-गरीब कानून, छोटी-छोटी बात पर सजा, यहां बसने से पहले सौ बार सोचेंगे, शायद बदल जाए मन

कुछ देशों में नियम-कानून और परंपराएं बेहद अजीब (Weird Law and Tradition) होती हैं। एक बार कानून बन गया तो मजबूरी में ही सही मगर वहां रहने वालों को इसका पालन करना जरूरी हो जाता है। ये कानून ऐसे हैं, जिन्हें सुनने के बाद आपको भरोसा नहीं होगा, मगर यह बिल्कुल सच है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 5:56 AM IST

नई दिल्ली। जिस तरह भारत देश की अपनी अलग संस्कृति है। अलग परंपरा है। अलग नियम और कानून हैं। इसी तरह दुनियाभर के तमाम देशों की अपनी संस्कृति, परंपरा और नियम-कानून हैं। आप चाहे किसी भी देश के हों, लेकिन जब, जहां और जिस देश में मौजूद हैं, तो आपको वहीं के नियम-कानून मानने होंगे। हां, कुछ लोगों के लिए ये नियम सही होंगे, तो कुछ इसे अजब-गजब टाइप मानते होंगे, मगर मजबूरी में ही सही मानना उन्हें भी है इन नियमों को। 

वैसे, किसी भी देश में अगर कोई नियम-कानून बनाए गए हैं, तो इसके पीछे एक खास उद्देश्य होता है। यह नियम-कानून उस देश को चलाने और आगे बढ़ने में मददगार होगा, तभी वहां की सरकार ने इसे बनाया और लागू किया होगा। एक बार कोई कानून लागू हो गया, तो उस देश में रहने वाले हर किसी को इसका पालन करना जरूरी हो जाता है। ऐसे कई देश हैं, जहां कुछ कानून अजीबो-गरीब हैं। कई बार तो इन्हें सुनकर भरोसा भी नहीं होगा कि ऐसे भी कानून हो सकते हैं, मगर हैरान होने या भ्रम में रहने की जरूरत नहीं, क्योंकि ये सच में लागू हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ देशों के अजब-गजब कानून के बारे में- 

Latest Videos

यह भी पढ़ें:  नासा अब तक खोज चुका है एलियंस की 5000 अलग-अलग दुनिया, आकाश गंगा के बाहर है इनकी मौजूदगी  

संसद भवन में मौत अवैध मानी जाएगी 
वैसे तो मौत ऐसी चीज है, जिस पर किसी का जोर नहीं चल सकता। वह कभी भी, कहीं भी और किसी की भी आ सकती है, मगर ब्रिटेन में संसद भवन के अंदर किसी की मौत हो जाए, तो यह अवैध मानी जाती है। 

कुत्ते की सफाई नहीं कराई, तो भुगतना होगा अंजाम 
कैपरी ऐसा देश है, जहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। हाल यह है कि इंसान तो दूर जानवरों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां के निवासी अगर अपने कुत्ते की सफाई नहीं करते, तो उन्हें डीएनए टेस्ट कराना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: Viral Video: जापान में रेस्त्रां ने नूडल्स के साथ किया अनोखा प्रयोग, आइस्क्रीम टॉपिंग के साथ पेश किया व्यंजन 

च्विंगम खाया तो भुगतेंगे सजा 
अक्सर लोग टाइमपास या फिर मुंह की हल्की एक्सरसाइज के लिए च्विंगम चबाते हैं, मगर सिंगापुर ऐसा देश है, जहां आप च्विंगम नहीं चबा सकते। 

कांटे को काटने पर काटनी होगी जेल 
एक देश ऐसा भी ही है, जहां झाड़-झंखाड़ साफ करने पर भी जेल की सजा भुगतनी पड़ जाती है। यह सजा एक या दो साल भी नहीं बल्कि, पूरे 25 साल की। जी हां, एरिजोना में कैक्टस के पौधों को काटने आपको 25 साल की जेल भुगतनी पड़ सकती है। 

यह भी पढ़ें: नहीं मिला शिकार, तो अपनी ही शेरनी को खाने के लिए दौड़ा शेर, वायरल वीडियो में देखें फिर आगे क्या हुआ 

सलमान को तो हर रोज भुगतनी होगी सजा 
युवाओं में बॉडी बिल्डिंग का जबरदस्त क्रेज होता है और एक बार बॉडी बन जाए तो फिर वे शर्ट उतार कर यहां वहां घूमते दिख जाते हैं। सलमान और सोनू सूद अक्सर शर्टलेस होकर ही फाइट करते हैं, मगर थाईलैंड ऐसा देश है, जहां आप बिना शर्ट गाड़ी भी ड्राइव नहीं कर सकते। 

रात दस बजे के टॉयलेट जाइए, मगर फ्लश न करें 
अब इस कानून को सुनने-जानने के बाद आप कहेंगे, ऐसा भी हो सकता है क्या? दरअसल, स्विट्जरलैंड में सरकार ने कानून बनाया है कि रात दस बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी माना जाएगा और यह ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आएगा। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh