60 हजार खर्च कर महिला ने खाई तितलियां, खून की मिठाई, शेयर किया वीडियो

Published : Apr 03, 2025, 08:32 PM IST
Woman Eat Butterflies

सार

डेनमार्क में एक महिला ने 700 डॉलर का खाना खाया। उसने तितलियां, मेमने का दिमाग और सुअर के खून की मिठाई खाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

डेनमार्क के कोपेनहेगन के दो-मिशेलिन-स्टार अल्केमिस्ट रेस्तरां (Michelin Star Alchemist restaurant) में एक महिला ने खाने के लिए 700 डॉलर (करीब 60 हजार रुपए) खर्च किए। उसने 5 घंटे में तरह-तरह का खाना खाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो वायरल हो गया है।

महिला ने बताया कि उसने खाने लायक तितलियां, मेमने के मस्तिष्क का मूस, जेलीफिश, ताबूत के आकार की चॉकलेट और सुअर के खून से बनी मिठाई खाई। वीडियो में महिला ने प्रत्येक डिश के बारे में विस्तार से बताया। उसने डिनर की शुरुआत ग्लो रूम में कुरकुरे ऑक्सीडाइज्ड सेब के जूस से की। उसने लंगोस्टीन, कैवियार और क्रीम के साथ एक फूला हुआ ग्लूटेन बॉल खाया। उसे पत्तों पर खाने लायक तितलियां परोसी गईं थीं। महिला ने कहा, "खाना सर्व करने वाले ने बताया कि तितलियां पाली गई थीं। उन्होंने कीटों के टिकाऊ प्रोटीन स्रोत के रूप में संभावित इस्तेमाल पर प्रकाश डाला।"

 

 

वीडियो में दिखाए गए अन्य व्यंजनों में कॉटन कैंडी जैसी बनावट वाले फूले हुए पकौड़े, जेलीफिश डिश और आंख के आकार का जेल शामिल था। यह कैवियार और रेजर क्लैम से भरा हुआ था।

महिला ने खाई सुअर और हिरण के खून से बनी मिठाई

महिला ने कहा, "मैंने फ्रीज-ड्राई सोया सॉस के ऊपर कैवियार खाया। यह नरम अंडा, पनीर और ट्रफल से भरा आमलेट था। अगली डिश एक तली हुई मोचा बॉल थी। इसमें चिपचिपा पनीर और हैम भरा हुआ था। लाउंज में आखिरी निवाला एक ठंडा मेरिंग्यू था। इसके अंदर बकथॉर्न मुरब्बा था।"

महिला को इंसान के सिर के आकार के कटोरे में मेमने का मस्तिष्क मूस, वील जीभ के टुकड़े और एक चपटा चिकन सिर परोसा गया। उसने स्ट्रैचीटेला पनीर और टमाटर के ऊपर जिंदा कीड़े और सुखाए हुए खरगोश के मांस के टुकड़े खाये। महिला ने कहा कि उसे सुअर और हिरण के खून से बनी मिठाई दी गई।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

लड़की ने बच्चों को बचाने के लिए लिफ्ट के दरवाज़े बंद किए, देखिए दिल दहला देने वाला CCTV
Little Hero: ख़राब लिफ्ट में फंसे 2 मासूमों को छोटी सी लड़की ने गजब बचाया, देखें 41 सेकंड का VIDEO