
नई दिल्ली। World Environment Day 2022: पर्यावरण मुद्दों पर आम लोगों में जागरुकता फैलाने और उन्हें पर्यावरण से हो रहे नुकसान को लेकर यह खास दिन हर साल 5 जून को मनाया जाता है। हम सब जानते हैं कि धरती, आकाश, जल स्रोत, समुद्र, पहाड़, पेड़-पौधे आदि ईश्वर की दी ही हुई अमूल्य सौगातें हैं। इनके बिना जीवन कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन कुछ लापरवाही और कुछ लालच के लिए इन सबको नुकसान पहुंचा रहे। या यूं कहें कि हम धीरे-धीरे इन्हें खोते जा रहे। हालांकि, इन गलतियों का खामियाजा बाद में हमें ही भुगतना होगा।
समुद्र को हम जिस तरह लगातार नुकसान पहुंचा रहे। वहां प्रदूषण फैला रहे, यह हमारे लिए एक दिन खतरनाक साबित होगा। हम लगातार देख रहे हैं कि समुद्र तटों पर अक्सर दुर्लभ चीजें बहकर आ रही हैं। ज्यादा पुरानी बात नहीं है, जब जापान में समुद्र तट पर विशालकाय स्क्विड बहकर आ गई थी। वहीं, आस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर सिर कटे पेंग्विनों के शव मिले थे।
टेक्सास में समुद्री तटों पर मिल रहीं रहस्यमयी गुड़िया
इसके अलावा, अमरीमा के टेक्सास में कुछ समय से रहस्यमयी डॉल यानी गुड़िया बहकर किनारे पर आ रही हैं। यही नहीं, टेक्सास विश्वविद्यालय के समुद्री विज्ञान विभाग की ओर से किए गए एक शोध में इसके गंभीर संकेत दिए गए हैं। यही नहीं, मिशन अरानास रिजर्व की रिसर्च टीम ने तो 64 किलोमीटर दूरी में फैले समुद्री तट पर बहुत सी गुड़िया के मिलने का दावा किया है।
रिसर्च टीम ने कहा- ये अच्छे संकेत नहीं
रिसर्च टीम के अनुसार, समुद्र तटों पर मिलने वाली गुड़िया बेहद खतरनाक दिखती हैं। कुछ लोगों को ये गुड़िया पसंद आ सकती हैं, मगर यकीन मानिए ये अच्छे संकेत नहीं हैं। इनकी आंख से खतरनाक पदार्थ बारनेकल्स निकल रहा है। बारनेकल्स एक तरह के ऑर्थोपॉड होते हैं, जो समुद्र की तलहटी में मिलते हैं। रिसर्च टीम का कहना है कि समुद्र से मिल रही इन गुड़िया का भी अपना बाजार है। लोग इन्हें पसंद करते और खरीदते हैं। जिन गुड़िया के बाल नहीं होते, उनकी डिमांड अधिक होती है।
कमाई के चौंकाने वाले तरीके: ब्रेस्ट का पसीना बेचकर ये महिला हर महीने कमा रही करोड़ों
अजीबो-गरीब रस्म: विदाई से पहले पिता करता है यह काम, तब बेटी को भेजता है ससुराल
मौत के बाद पूरा परिवार खाएगा मृतक के शव का मांस, जलाने के बाद राख का सूप भी पीना होगा
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News