दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना जहां एक साथ 12 हजार मरीजों का इलाज हो सकता था, जानिए अब किस हाल में

Published : Oct 10, 2022, 07:38 AM IST
दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना जहां एक साथ 12 हजार मरीजों का इलाज हो सकता था, जानिए अब किस हाल में

सार

World Mental health Day: अमरीका के जॉर्जिया में सेंट्रल स्टेट हास्पिटल को दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना बताया जाता है। दावा किया जाता है कि 1960 तक यहां एक बार में करीब  12 हजार मरीजों का इलाज होता था। अब ये पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। 

जॉर्जिया (अमरीका)। World Mental health Day: पागलखाने तो शायद ही कोई जाना चाहेगा। वैसे कोई भी खुद को पागल मानने को भी तैयार नहीं होगा। एक सच में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति जो सच में पागल होगा और उसे इलाज की जरूरत होगी, वो भी खुद को स्वस्थ्य बताते हुए पागलखाने जाने से बचेगा। हालांकि, पागलखाना मानसिक रूप से बीमार लोगों का अस्पताल होता है, जहां उनका अलग-अलग तकनीक से इलाज होता है, जिससे वह स्वस्थ्य होकर फिर से स्वस्थ्य समाज के बीच आ सकें। 

मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना कहां है और कैसी स्थिति में है। दरअसल, सबसे  बड़ा पागलखाना अमरीका के जॉर्जिया में है और आज इसकी स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती। करीब 180 साल पुराना यह अस्पताल आज भूतिया जगह यानी हॉन्टेड प्लेस के श्रेणी में आ गया है। यहां लोग इलाज करने-कराने कम और भूतों की खोज करने ज्यादा आते हैं। 

1960 तक यह दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना अस्पताल बन गया था 
अमरीका के जॉर्जिया में बने इस पागलखाने का नाम है सेंट्रल स्टेट हॉस्पिटल। यह 1842 में बनकर तैयार हुआ था। 1960 तक आते-आते यह  दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना यानी मेंटल हॉस्पिटल बन गया था। यहां एक बार में करीब 12 हजार मरीजों का इलाज चलता था। मगर बाद में हालात बिगड़ते गए। अस्पताल की इमारत कमजोर होकर खंडहर में बदलती गई। हालांकि, अब भी यहां कुछ लोगों का इलाज चलता रहता है, मगर बहुत कम लोग अब आते हैं। यहां आने से लोग डरने लगे। बाद में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। लोग मानते हैं कि अब यहां भूतों का बसेरा है। 

ठंड में ठंडे पानी से और गर्मी में गरम पानी से नहाने को कहा जाता 
लोगों का दावा था कि इस हास्पिटल में मरीजों को बेहद अमानवीय तरीके से रखा जाता था। मरीजों जिनमें बच्चे भी शामिल थे, उन्हें लोहे के पिंजरे में बंद करके रखा जाता था। इलाज के नाम पर ठंड के मौसम में ठंडे पानी  से नहाने को कहा जाता था, जबकि भयंकर गर्मी में स्टीम बॉथ लेने को कहा जाता था। दावा तो यह भी कहा जाता है कि इलाज के दौरान बहुत से मरीजों की मौत हो गई, जिनकी संख्या कई हजार में है। माना जाता है कि यहां 25 हजार से अधिक लोगों को दफनाया गया बाकि शव नष्ट कर दिए गए। 

खबरें और भी हैं..

एक परिवार के 4 इंडियन्स को मारने वाले के बारे में अमरीकी पुलिस का शॉकिंग खुलासा

अब तक पहली और अंतिम बार.. 3 रूसी वैज्ञानिकों की अंतरिक्ष में हुई मौत, जानिए वहां मरने पर क्या होता है 

पढ़िए उस सनकी सीरियल किलर की स्टोरी, जिसे फांसी देने के बाद खोपड़ी जार में बंद कर दी गई

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video