
अल्बामा। World Snake Day 2022: हाल ही में अलबामा में एक ऐसा सांप दिखाई दिया है, जो इससे पहले 60 वर्ष पूर्व दिखा था। यह सांप बेहद विशाल और देखने में खतरनाक है, मगर गनीमत यहीं है कि यह जहरीला नहीं होता। इस सांप का नाम है ईस्टर्न इंडिगो। इसका मिलना बेहद रोमांचक है, क्योंकि इससे पहले यह 1950 में यहीं दिखाई दिया था। इसके बाद इस प्रजाति का एक भी सांप विशेषज्ञों को नहीं दिखा।
हालांकि, इस सांप के एक बार फिर दिखाई देने से वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और सांपों के संरक्षण से जुड़ी संस्थाएं और लोग खुश हैं और इसके संरक्षण पर एक बार फिर गंभीरता से काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सांप संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र का मूल प्राणी है। यह अलबामा राज्य में ही पनपे हैं। हालांकि, 1950 के दशक में इस सांप की प्रजाति पूरी तरह से विलुप्त हो गई थी। माना जाता है कि ऐसा इनके मूल निवास में छेड़छाड़ और इनके ज्यादा शिकार की वजह से इनका अस्तित्व खत्म हो गया था।
स्वभाव से बेहद विनम्र, पालने के लिए होता था खूब शिकार
इस महीने के पहले हफ्ते की शुरुआत में करीब 60 साल बाद दिखे इस सांप के बारे में विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह बेहद विनम्र स्वभाव का होता है। नुकसान नहीं पहुंचाता। बहुत से अमीर लोग इस सांप को पालने लगे थे, जिसकी वजह से सांपों के व्यापरी इनका शिकार कर महंगे दाम पर पालने के लिए लोगों को बेच देते थे। पहले चूंकि अमरीका में यह वैध था, जिसकी वजह से इसका शिकार अधिक हुआ, मगर कई सांपों के अस्तित्व पर खतरा आने और कई खतरनाक घटनाएं होने के बाद सरकार ने सांपों के पालने पर रोक लगा दी है।
ग्रेजुएट स्टूडेंट ने नेशनल फॉरेस्ट पार्क में देखा करीब एक साल का बच्चा
इसके अलावा, रैटल स्नेक से मिलता-जुलता होने की वजह से भी इस सांप का शिकार बहुत हुआ, जिसकी वजह से धीरे-धीरे यह प्रजाति विलुप्त होती गई थी। अब यह सांप सरंक्षित प्रजाति में आता है। पिछले 60 साल में यह सांप नहीं देखा गया था और हाल ही में इसे देखे जाने के बाद विशेषज्ञ खासे रोमांचित हैं। इस सांप को ग्रेजुएट स्टूडेंट फ्रांसिस्का एरिक्सन ने सर्वे के दौरान दक्षिणी अल्बामा के कोनेक नेशनल फॉरेस्ट में देखा। उसने बताया कि सांप करीब एक फुट लंबा था और संभवत: उसकी उम्र करीब एक साल रही होगी।
9 फुट लंबा, खूबसूरत और जहरीले सांप व छोटे मगरमच्छ इसका भोजन
यह सांप करीब 9 फुट तक लंबा हो सकता है। इसके शरीर पर काले-नीचे स्केल्स होते हैं। यह इकोसिस्टम बैलेंस रखने के सबसे अच्छे जरियों में से एक है। यह कछुए, कछुओं के अंडे, छिपकली, टोंड, मेंढक, मछली, छोटे मगरमच्छ, छोटी चिड़ियां और दूसरे सांपों को खाता है। सांपों में यह मुख्य रूप से खतरनाक और जहरीले रैटल स्नेक तथा कॉटन माउथ को अपना निवाला बनाता है।
नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं
दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News