World Wild Life Day : ये हैं दुनिया के 5 सबसे बेहतरीन टाइगर रिजर्व, जहां बेहद करीब से कर सकते हैं बाघों का दीदार

Published : Mar 03, 2023, 01:39 PM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 03:21 PM IST

आज World Wildlife Day यानी विश्व वन्य जीव दिवस है। इस मौके पर हम आपको बता हे हैं दुनिया के 5 सबसे बेहतरीन टाइगर रिजर्व्स के बारे में जहां आप बाघों का दीदार बेहद करीब से कर सकते हैं। आप यहां बाघों के साथ खूबसूरत वन्य जीवों का दीदार भी कर सकते हैं।

PREV
15

नेपाल नेचर लवर्स को काफी लुभाता है। वहीं यहां का बर्दिया नेशनल पार्क पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां बंगाल टाइगर, एक सींग वाले गैंडे, एशियन हाथी और दुनिया के दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पति पाए जाते हैं।

25

भूटान का वैंगचुक टाइगर रिजर्व अपने जादूई टाइगर्स के लिए मशहूर है। यहां बाघों के साथ हिमालय की प्राकृति सुंदरता व वन्य जीवों का अद्भुत मेल आप देखते रह जाएंगे।

35

साइबेरिया के सुनसान इलाके, खासतौर पर Durminskoye में यहां के साइबेरियन टाइगर्स की आखिरी प्रजाति पाई जाती है। बर्फ की चादर ओढ़े इस क्षेत्र में मोटे और तंदरुस्त बाघों को देखना मंत्रमुग्ध करने वाला अनुभव होता है।

45

भारत के मध्यप्रदेश में स्थित कान्हा नेशनल पार्क (Kanha Tiger Reserve) दुनिया के सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व में से एक है। ये टाइगर रिजर्व अपने वन्य जीव वनस्पतियों के साथ-साथ बाघों की भारी तादाद के लिए जाना जाता है। देश ही नहीं पूरी दुनिया से पर्यटक इस टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करने आते हैं।

55

सुन्दरवन भारत और बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। दोनों देशों में फैली बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर सुंदरवन बेहद सुंदर होने के साथ-साथ खतरनाक भी है। दरअसल, यहां आदमखोर प्रजाति के बाघ पाए जाते हैं, जो पानी में भी तैर सकते हैं। ऐसे में यहां वाइल्ड लाइफ टीम या एक्सपर्ट्स के साथ ही जाया जा सकता है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories