
पेरू (Peru). साउथ अमेरिका के देश पेरू में रहने वाली 88 साल की लीना मदीना (Lina Medina) का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है द सन (The Sun) की एक रिपोर्ट। द सन ने लीना मदीना से बात करके उस केस की कहानी जाननी चाही, जो आज भी दुनिया के लिए रहस्य (Youngest Mother In History) है। दुनिया आज भी जानना चाहती हैं कि आखिर लीना के साथ क्या हुआ था। लीना कैसे महज 5 साल की उम्र में मां (Pregnancy) बन गई थी। 1933 में जन्मीं लीना अब 88 साल की हैं। लेकिन आज तक उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर उनके साथ क्या हुआ था।
पिता पर बलात्कार का आरोप लगा था
लीना मदीना के गर्भवती होने पर उनके पिता ही बलात्कार का आरोप लगाया गया था। हालांकि पिता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। एंडीज के गांव टिकरापो ( Andes) की लीना मदीना को सिजेरियन सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। ये बात 14 मई 1939 की है। उसके मेडिकल रिकॉर्ड के जरिए इस कहानी का खुलासा हुआ था। द सन ने कई बार लीना से जानना चाहा कि आखिर उनके साथ क्या हुआ था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा।
क्या है लीना के मां बनने की पूरी कहानी?
द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीना मदीना ने अपनी मां विक्टोरिया लोसिया से कहा था कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। मां ने डॉक्टर को दिखाया, तब कहा गया कि उसे ट्यूमर है। लेकिन जब कुछ दवाओं के बाद भी आराम नहीं मिला। फिर कुछ टेस्ट कराए गए तब रिपोर्ट देखकर सभी लोग दंग रह गए। लीना सात महीने की गर्भवती थी। ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ। हालांकि बच्चा स्वस्थ्य था। डॉक्टर के नाम पर ही बच्चे का नाम जेरार्डो (Gerardo Medina) मदीना रखा गया था।
5 साल में कैसे गर्भवती हो गई थी लीना?
5 साल में गर्भवती होने की खबर हर किसी को चौंका सकती है। डिलीवरी कराने वाला डॉक्टर भी चौंक गया था। लेकिन फिर उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई। डॉक्टर ने कहा कि लीना एक ऐसी स्थिति या कहें बीमारी में थी, जिसमें बच्चों का शरीर समय से पहले ही बड़ा होने लगता है। लीना की मां के मुताबिक, उसके ब्रेस्ट चार साल की उम्र तक लगभग पूरे विकसित हो चुके थे। तीन साल की उम्र में पीरियड्स होने लगे थे। हालांकि, पेरू की एक मेडिकल रिपोर्ट ने बच्चे के पीरियड्स को 8 महीने की उम्र से शुरू होने बताया है।
बच्चे के पिता आज तक अज्ञात बने हैं?
इतिहास में लीना के बच्चे जेरार्डों (Gerardo) के पैदा होने की रहस्य बनी हुई है। आज तक किसी को नहीं पता कि आखिर उसके पिता कहां है। वे अज्ञात हैं। हांलाकि लीना के पिता को बलात्कार के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में सबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया। डॉक्टरों का दावा है कि हो सकता है कि लीना को खुद ही न पता हो कि उसके साथ क्या हुआ था। क्योंकि तब उसकी उम्र 4 साल रही होगी। इतनी छोटी उम्र में नहीं याद रहता है कि क्या हुआ। जेरार्डों के जन्म के दो साल बाद लीना को लेकर कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डॉक्टर पॉल कोस्क ने एक परीक्षण किया, जिसमें पाया कि उसका दिमाग औसत से ज्यादा है। उसका बच्चा भी एकदम सामान्य है। लीना अपने बच्चे को एक छोटे भाई के रूप में मानती है। परिवार के बाकी लोग भी ऐसा ही करते हैं।
ये भी पढ़ें.
कौन है 24 साल की उम्र में 500 पुरुषों से संबंध बना चुकी लड़की, कहा- अगला टारगेट 1000
इस देश में Work From Home को लेकर बड़ा बदलाव, ऑफिस खत्म होने के बाद बॉस ने मैसेज किया तो जाएगा जेल
दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क की चौंकाने वाली तस्वीर, 300 दांत फिर भी शिकार को फाड़कर निगल जाती है