Zomato के डिलीवरी ब्वॉय ने मचाई धूम, बीच सड़क पर साउथ के गाने पर किया जोरदार डांस

Published : Nov 12, 2022, 12:52 PM ISTUpdated : Nov 12, 2022, 12:58 PM IST
Zomato के डिलीवरी ब्वॉय ने मचाई धूम, बीच सड़क पर साउथ के गाने पर किया जोरदार डांस

सार

वायरल वीडियो में एक साउथ का गाना सुनाई दे रहा है, जिसमें डिलीवरी ब्वॉय पूरे जोश के साथ डांस करता है।

ट्रेंडिंग डेस्क. अपनी फूड डिलीवरी सर्विस से ज्यादा जमैटो अक्सर अपनी 'ऑफ बीट' चीजों को लेकर चर्चा में रहता है। ऐसा ही एक 'हटके' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे जोमैटो फिर सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय व्यस्त सड़क पर गाड़ी रोककर नाचने लग जाता है।

लोगों को पसंद आ रहा Delivery Boy का ये अंदाज

वायरल वीडियो में एक साउथ का गाना सुनाई दे रहा है, जिसमें डिलीवरी ब्वॉय पूरे जोश के साथ डांस करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, ये वीडियो कहां और कबका है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस वीडियो को ट्विटर पर @Mr_LoLwa नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है। वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'ये डिलीवरी ब्वॉय पहले डांस इंडिया डांस में जाना चाहता था पर शायद आखिरी सीजन देखने के बाद इसने मन बदल लिया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो बड़ी मौज में है, हमें लगा स्ट्रगल कर रहा है। अब से टिप बंद।'

 

यह भी पढ़ें : मां को पिस्टल अड़ाकर लूटने लगा चोर, बिना डरे बदमाश से भिड़ी 8 साल की स्कूली छात्रा

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल