
मुंबई। टीवी शो दिल तो हैप्पी है जी की एक्ट्रेस सेजल शर्मा (Sejal Sharma) ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस की लाश उसके मीरा रोड स्थित घर में पंखे से लटकी मिली। सेजल ने अपनी ओढ़नी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। सेजल की मौत की खबर सुनते ही फैन्स शॉक्ड रह गए और इंस्टाग्राम पर उनके नाम से बने अकाउंट पर कमेंट करने लगे। यहां तक कि कई फैन्स ने तो इसी नाम से मिलते-जुलते नाम की एक दूसरी एक्ट्रेस सेज़ल शर्मा (Sezal Sharma) को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दी। बाद में एक्ट्रेस ने खुद आगे आकर बताया कि वो मैं नहीं हूं।
सेज़ल शर्मा को श्रद्धांजलि देने लगे फैन्स:
सेज़ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, हैलो? मैं अपने सभी दोस्तों और फैन्स को यह बताना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह ठीक हूं। मैं एक्ट्रेस सेजल शर्मा की सुसाइड की खबर से शॉक्ड और दुखी हूं। मैं सबसे विनती करती हूं कि अगर आप दुखी और डिप्रेस्ड हैं तो प्लीज जिंदगी को दांव पर मत लगाइए। सुसाइड किसी प्रॉब्लम का हल नहीं है। मीडिया मेरी फोटोज इस्तेमाल कर रहा है, जो गलत है। उनके ऐसा करने से मेरे करीबियों के बीच काफी टेंशन हो गई थी।
मूल रूप से उदयपुर (राजस्थान) की रहने वालीं सेजल माता-पिता की इच्छा के विपरीत 2017 में मुंबई आईं थी। पुलिस को सेजल के घर से उनकी लाश के पास एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उन्होंने खुदकुशी की वजह डिप्रेशन बताई है। बता दें कि सेजल से पहले टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने भी पंखे से लटककर सुसाइड किया था। वहीं 1 अप्रैल, 2016 को बालिका वधू की एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की लाश भी पंखे से लटकती मिली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।