'होली पर बाबूजी घर-परिवार नहीं, घृणा की दृष्टि से देखे जाने वाले के चरणों में लगाते थे गुलाल'

Published : Oct 02, 2019, 12:35 PM ISTUpdated : Oct 02, 2019, 12:39 PM IST
'होली पर बाबूजी घर-परिवार नहीं, घृणा की दृष्टि से देखे जाने वाले के चरणों में लगाते थे गुलाल'

सार

बुधवार को 'कौन बनेगा करोड़पति' के कर्मवीर एपिसोड में सुलभ शौचालय अभियान के जनक और पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक आएंगे। इस मौके पर बिंदेश्वर पाठक ने सुलभ शौचालय अभियान से जुड़ी कई अहम बातें शेयर कीं।

मुंबई। गांधी जयंती के मौके पर बुधवार को 'कौन बनेगा करोड़पति' के कर्मवीर एपिसोड में सुलभ शौचालय अभियान के जनक और पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक आएंगे। इस मौके पर बिंदेश्वर पाठक ने सुलभ शौचालय अभियान से जुड़ी कई अहम बातें शेयर कीं। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने भी स्वच्छता को लेकर अपनी लाइफ से जुड़े कुछ रोचक किस्से बताए।

होली पर बाबूजी सबसे पहले इन्हें रंग लगाते थे : 
अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि होली पर उनके बाबू जी हरिवंश राय बच्चन सबसे पहले किसे रंग लगाते थे। अमिताभ ने कहा- ''कहने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है कि हमारे यहां जो शौच साफ करता था। जब कोई त्योहार होता था, जैसे होली का त्योहार है तो आप लोग जानते हैं कि हमारे यहां उत्तर भारत में सबसे पहले जो बड़े हैं उनके चरणों में रंग जो है वो डाला जाता है। इसके बाद ही होली शुरू होती है। हमारे बाबूजी सबसे पहले, जो शौच साफ करता था, उसके चरणों में रंग डालते थे। तब जाकर के होली का त्योहार शुरू होता था। अमिताभ बच्चन का किस्सा सुनकर बिंदेश्वर पाठक और इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह ने तालियां बजाईं।''

कौन हैं बिंदेश्वर पाठक : 
सिर पर मैला ढोने की प्रथा से छुटकारा दिलाने वाले प्रख्यात समाज सुधारक और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक 2 अप्रैल, 1943 को बिहार के रामपुर में हुआ। उन्होंने 1970 में सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की। यह मुख्य रूप से मानव अधिकार, पर्यावरण स्वच्छता और ऊर्जा के गैर पारंपरिक स्त्रोतों के क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी संस्था है। भारत सरकार ने पाठक को 1991 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा उन्हें पब्लिक हेल्थ चैम्पियन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही गांधी पीस प्राइस, एनर्जी ग्लोब अवॉर्ड, स्टाकहोम वॉटर पुरस्कार, प्रियदर्शिनी अवॉर्ड और दुबई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।  

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shark Tank India Judge Azhar Iqubal का घर किसी महल से कम नहीं, देखे 8 Inside Photos
TV एक्टर धीरज धूपर फैमिली वेकेशन पर, 7 PHOTOS में देखें मौज-मस्ती और लोकेशन का नजारा